सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

टिप्पणी:अपनी व्यवस्थागत श्रेष्ठता से महामारी को रोकने की कोशिश

2020-01-29 19:36:48
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 28 जनवरी को पेइचिंग में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महासचिव ट्रेडोस अधानोम घेब्रेयसुस से भेंट के दौरान कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में और चीनी विशेषता वाली समाजवादी व्यवस्था की श्रेष्ठता के सहारे हम जरूर वर्तमान महामारी को रोकने में विजय हासिल करेंगे। महासचिव ट्रेडोस अधानोम घेब्रेयसुस ने चीन सरकार द्वारा महामारी को रोकने के लिए उठाये गये कदमों और दिखायी गयी अद्भुत कार्य क्षमता का उच्च मूल्यांकन किया।

न्यू कोरोनोवायरस निमोनिया की महामारी फैलने के बाद चीन सरकार ने शीघ्र ही कदम उठाना शुरू किया। चीन ने एक ही हफ्ते में न्यू कोरोनोवायरस की पुष्टि की और विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा दूसरे देशों के साथ वायरस जीन अनुक्रम का साझा किया। इस के बाद चीन ने संक्रमण से ग्रसित वुहान शहर को बन्द किया और सात ही दिनों के भीतर अस्थायी अस्पताल का निर्माण किया। जापानी नागासाकी यूनिवर्सिटी के दवाई विशेषज्ञ किटाज़ाटो कायो ने इस बात का मूल्यांकन करते हुए कहा कि चीन ने नए वायरस संक्रमण की पुष्टि करने में एक विश्व रिकार्ड कायम किया है।

ध्यान देने वाली बात है कि संक्रमण को रोकने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने खुद नेतृत्वकारी काम किया और प्रधानमंत्री, केंद्रीय महामारी प्रतिक्रिया दल के प्रमुख ली खछ्यांग को वुहान का निरीक्षण करने की ज़िम्मेदारी सौंपी। इससे संक्रमण से ग्रस्त क्षेत्रों में लोगों को प्रेरित किया गया है। और इससे यह भी जाहिर है कि चीन सरकार हमेशा जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्रथम स्थान पर रखती है।

उच्च नेताओं के एकीकृत विन्यास से चीनी समाज की क्षमता को उजागर किया गया है। अब तक चीन के तीस राज्यों में महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य घटना पर प्राथमिक प्रतिक्रिया लागू की गयी है। देश के 29 राज्यों में से चिकित्सा दल और साजसामान हूपेइ प्रांत में पहुंचाये गये हैं। देश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी महामारी को रोकथाम प्रसारण स्टेशन रखे हुए हैं।

इधर के दिनों में नेटवर्क में वुहान शहर में दो अस्थायी अस्पतालों का निर्माण करने का वीडियो दिखाया गया है। एक हजार बेड वाले ह्वोशेनशान अस्पताल का निर्माण पूरा हो चुका है और इसे 3 फरवरी से अमल में लागू किया जाएगा। दूसरे लेइशेनशान अस्पताल में 1600 बेड होंगे। इस के निर्माण की समाप्ति पर अधिक रोगियों का सही तौर पर इलाज किया जा सकेगा। अब नए कोरोनोवायरस पता लगाने वाले अभिकर्मक का जोरों पर उत्पादन किया जा रहा है और संबंधित टीके का विकास भी किया जा रहा है।

वर्तमान में नए कोरोनोवायरस संक्रमण को रोकने की स्थितियां फिर भी गंभीर हैं। ध्यान रहे कि चीन में जो किया जा रहा है, वह केवल चीनी लोग नहीं, बल्कि विश्व के दूसरे देशों में लोगों की रक्षा के लिए भी है। विश्वास है कि व्यवस्थागत श्रेष्ठता और वैज्ञानिक व तकनीकी शक्ति के सहारे चीन महामारी के विरुद्ध विशेष युद्ध में अंतिम विजय हासिल करेगा।

( हूमिन )

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories