सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

टिप्पणी:संक्रमण की रोकथाम है मानवाधिकार संरक्षण का आईना

2020-01-28 19:15:21
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

इधर के दिनों में चीन में नए कोरोनोवायरस संक्रमण निमोनिया का प्रकोप सामने आया है। चीनी जनता एकता के साथ महामारी के खिलाफ काम कर रही है और चीन सरकार द्वारा उठाये गये खुले, कारगर और पारर्शित कदमों की विश्व में व्यापक प्रशंसा की गयी है। लेकिन पश्चिम में कुछ मीडिया ने चीन पर "ओवररिएक्टिंग" या "मानवाधिकारों का उल्लंघन" का दोष लगाया है। मानवाधिकार के बहाने पर चीन को बदनाम करने से बुनियादी चिकित्सा नैतिकता खो गयी है।

तथ्यों से यह जाहिर है कि नए कोरोनोवायरस निमोनिया का आदमियों के बीच संक्रमण हो सकता है। और यह प्रकोप चीन के वसंत त्योहार परिवहन के बीच में पैदा हुआ, जिससे महामारी का फैलाव और विस्तृत हो सकता है। 27 जनवरी की रात 12 बजे तक चीनी मुख्य भूमि में कुल 4515 मामले की पुष्टि की गयी है। विश्व के दूसरे देशों और क्षेत्रों में भी बीमारियों का पुष्टि होने लगी है। इसी स्थिति में लोगों के परिवहन और संपर्क को कम करने से संक्रमण को रोकने में कारगरता साबित है। इधर के दिनों में महामारी से ग्रस्त वुहान शहर को बन्द किया गया, देश में बड़े पैमाने वाली गतिविधियों को खत्म किया गया और वसंत त्योहार की छुट्टियों की अवधि को बढ़ाया गया। ये कदम न केवल जनता की सार्वजनिक सुरक्षा और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए है, बल्कि विश्व की सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जिम्मेदारना भी है। और वह अंतरराष्ट्रीय महामारी रोकथाम नियंत्रण के अनुकूल है।

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने चीन के कदमों की प्रशंसा की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महासचिव टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसुस ने कहा कि चीन द्वारा समय पर दी गयी सूचना से विश्व में इस संक्रमण के प्रति ध्यान आकर्षित कराया गया है और संबंधित रोकथाम काम शुरू किया गया। ब्रिटेन के वेलकम ट्रेस्ट के प्रधान के मुताबिक जब प्रभावी चिकित्सा उपचार और टीके नहीं हो, तब यात्रा प्रतिबंध, अलगाव, हाथ धोने और मास्क पहनने आदि का कदम उठाना सही है। जब भी जल्द कदम उठाए, तभी बेहतर प्रभाव आएगा। चीन सरकार द्वारा अपनाये गये कदमों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन और चिकित्सा वैज्ञानिकों की प्रशंसा मिली है।

संक्रमण के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अनेक बार जोर देकर कहा कि जनता की जानी सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिये। 27 जनवरी को प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने खुद संक्रमण से ग्रस्त वुहान शहर का दौरा किया और यह वचन दिया कि सरकार महामारी को रोकने के लिए उपयोगी व्यक्तियों, मालों और पूंजी की गारंटी देगी। सरकार के संबंधित विभागों ने भी स्पष्ट रूप से यह घोषित किया कि महामारी के उपचार में सभी शुल्क मुक्त कराया जाएगा। 28 जनवरी तक छह हजार व्यक्तियों से गठित चिकित्सा दल हूपेइ प्रांत की मदद के लिए वहां जा पहुंचे। संबंधित कारोबारों में मजदूर ओवरटाइम से मास्क, चिकित्सा सुरक्षात्मक कपड़े व चश्मे आदि चिकित्सा उपकरणों का उत्पादन कर रहे हैं। वुहान शहर के बाजारों में मांस, सब्जियों और फलों की आपूर्ति पर्याप्त है। और मालों का दाम भी सामान्य है। वुहान के नागरिक सरकार के प्रतिबंध कदम का समर्थन करते हैं।

वर्तमान में चीन में लोग महामारी को रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं। नए कोरोनोवायरस संक्रमण निमोनिया का प्रकोप तमाम मानव के लिए खतरा है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इसके खिलाफ काम करने में सहयोग करना चाहिये। इसी दृष्टि से यह कहा जा सकता है कि संक्रमण की रोकथाम मानवाधिकार संरक्षण का आईना है। क्योंकि इसमें चीनी जनता की एकता और मानवाधिकार का संरक्षण दर्शाता है।

( हूमिन )

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories