टिप्पणी:चीन अपनी व्यवस्थागत श्रेष्ठता से महामारी को रोकने में सफल होगा
चीनी राज्य परिषद ने 26 जनवरी को एक न्यूज़ ब्रिफिंग में न्यू कोरोनोवायरस निमोनिया प्रकोप की रोकथाम में किये गये कार्यों का परिचय दिया। और यह भी बताया कि केंद्रीय प्रकोप रोधी कार्य दल के नेतृत्व में महामारी की रोकथाम का पूर्ण रूप से प्रयास किया जा रहा है।
25 जनवरी को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलिट ब्यूरो की स्थायी कमेटी ने एक विशेष बैठक बुलाकर न्यू कोरोनोवायरस निमोनिया प्रकोप को रोकने वाले कार्यों की रिपोर्ट सुनी। पार्टी के महासचिव शी चिनफिंग ने बैठक में अहम भाषण दिया। बैठक में केंद्रीय प्रकोप रोधी कार्य नेतृत्वकारी दल स्थापित करने और प्रकोप से ग्रस्त हूपेइ प्रांत में कार्य दल भेजने का निर्णय लिया गया। इससे यह जाहिर है कि चीन में प्रकोप रोधी कार्य को उच्चतम स्तर तक पहुंचाया गया है और इससे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की जन सुरक्षा और स्वास्थ्य की रक्षा करने की मजबूत कल्पना भी जाहिर है। इसमें चीन की व्यवस्थागत श्रेष्ठता देखी गई।
नये चीन की स्थापना से बीते 70 सालों में चीनी विशेषता वाली समाजवादी व्यवस्था और प्रणाली संपन्न हुई है। इसमें चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व, महान कार्यों पर देश की शक्ति केंद्रीत करने तथा जन हितों को प्राथमिकता देने के सिद्धांत शामिल हैं। हूपेइ प्रांत के वूहान शहर में उत्पन्न न्यू कोरोनोवायरस निमोनिया प्रकोप को रोकने में चीन सरकार के तेज, कुशल, खुला और पारदर्शी कदमों की विश्व में व्यापक प्रशंसा की गयी है।
प्रकोप आने के बाद चीन के राजनेताओं ने अनेक बार सभा बुलाकर रिपोर्टें सुनीं और महत्वपूर्ण निर्देश दिये। 24 जनवरी को यानी चीनी पंचांग के अनुसार नये साल के प्रथम दिन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी ने एक बार फिर बैठक बुलाकर प्रकोप रोधी कार्यों का नवीनतम विन्यास किया। विश्व मीडिया ने भी इस बात की रिपोर्ट दी है कि वूहान शहर में छह दिनों के भीतर एक अस्थायी अस्पताल का निर्माण किया है। चाइना मीडिया ग्रुप ने इस के बारे में एक विशेष कार्यक्रम भी तैयार किया। न्यूज़ीलैंड के एक नेटिज़न ने इस की प्रशंसा करते हुए कहा, "चीन दुनिया को चौंकाने में कभी नहीं रूका है, यही सच्चा नेतृत्व है! यही प्रभावी नेतृत्व है!" ब्रिटेन के बीबीसी के एक लेख "क्यों चीन 6 दिनों में एक अस्पताल का निर्माण कर सकता है" में कहा गया है कि क्योंकि चीन सरकार सभी नौकरशाही बाधाओं को दूर कर सामाजिक संसाधनों को जुटा सकती है। अभी तक चीन के तीस प्रांतों और केंद्र शासित शहरों ने प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य घटना के प्रति प्रथम स्तर प्रतिक्रिया शुरू की है। बहुत से क्षेत्रों ने हूपेइ प्रांत को चिकित्सक दल भेजे हैं। बहुत से संगठनों, कारोबारों और व्यक्तियों ने प्रकोप ग्रस्त क्षेत्रों को सहायता प्रदान की है। देश में 1.4 अरब जनसंख्या की शक्ति एकजुट होकर महामारी को रोकने के लिए महा शक्ति बन गयी है।
वर्तमान में प्रकोप को रोकने का काम कुंजीभूत काल में गुजर रहा है। वसंत त्योहार की छुट्टियों के मौके पर रोगियों को अलग रखने और कीटाणुशोधन करने का काम किया जा रहा है। चीनी जनता समाजवादी व्यवस्था की श्रेष्ठता और प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य घटनाओं को निपटाने में प्राप्त अनुभवों के सहारे न्यू कोरोनोवायरस निमोनिया प्रकोप का मुकाबला करने में जरूर ही अंतिम विजय हासिल करेगी।
( हूमिन )