"2020 वसंत त्योहार महोत्सव समारोह" उद्घाटित
चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित "2020 वसंत त्योहार महोत्सव समारोह" 24 जनवरी की रात को आठ बजे उद्घाटित हुआ। समारोह के शुरू होने से पहले होस्टों ने अभी तक चीन में नये कोरोना वायरस निमोनिया महामारी के खिलाफ संघर्ष कर रहे चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों को अभिवादन प्रकट किया। संक्रमण से ग्रस्त रोगियों और महामारी के खिलाफ काम करने वालों को प्रोत्साहित किया गया।
इस समारोह में पेइचिंग के अलावा हनान प्रांत के जंगचौ शहर और दक्षिणी चीन के क्वांगतुंग-हांगकांग-मकाओ महाखाड़ी क्षेत्र में भी दो सत्र भी रखे गये हैं। जहां के कार्यक्रम भी टीवी के माध्यम से दर्शकों को प्रसारित किये जा रहे हैं। सीएमजी का यह समारोह कुल 4 घंटे 20 मिनट तक चलेगा। इसमें गीत-संगीत, नृत्य, जादू, कलाबाजी, ओपेरा और कॉमेडी आदि सब शामिल हैं। समारोह में परिवार और जन्मभूमि की भावना तथा जनता और मातृभूमि को शुभकामनाएं व्यक्त करने का शानदार और रोमांचक प्रदर्शन भी शामिल हैं। समारोह में प्रदर्शित कलात्मक कार्यक्रमों में दूसरे देशों के कलाकार भी शामिल हुए। यह चर्चाजनक है कि समारोह में भारत से आये ताज एक्सप्रेस के कलाकारों ने नृत्य करते हुए जाने माने गीत जय हो गाया। भारतीय कलाकारों के अद्भुत प्रदर्शन को दर्शकों की वाहवाही मिली।




