सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

टिप्पणी:संक्रमण को रोकने के साथ-साथ वसंत त्योहार की खुशियां मना रहा है चीन

2020-01-24 18:48:18
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

24 जनवरी को चीनी पारंपरिक पंचांग के अनुसार नये साल की पूर्वसंध्या है और आम तौर पर चीन लोग इस दिन अपने घर वापिस आते हैं। लेकिन इस वर्ष चीन में नए कोरोना वायरस निमोनिया संक्रमण का फैलाव देखने को मिला है। महामारी की रोकथाम के लिये बहुत से चीनी लोगों ने अपनी यात्रा योजना को बदल दिया है।

चीनी लोगों में वसंत त्योहार के दिन घर वापस लौटने की परंपरा है। चीन में वसंत त्योहार परिवहन का पैमाना विश्व में सबसे बड़ा स्थानांतरण कह लाया जाता है। इस वर्ष का वसंत त्योहार परिवहन 10 जनवरी से शुरू हुआ। इसी योजना के तहत बहुत से लोगों ने घर लौटकर अपने परिवारजनों के साथ मिलने की योजना बनायी। लेकिन मध्य चीन स्थित वूहान शहर में निमोनिया संक्रमण फैलने से उन्हें अपनी योजना को बदलना पड़ा है। 23 जनवरी रात 12 बजे तक चीन की मुख्य भूमि में कुल 830 नए कोरोना वायरस निमोनिया से ग्रस्त बीमारों का पता लगाया गया। हांगकांग, मकाओ और थाइवान में पाँच बीमारी और विदेशों में 9 का पता लगाया गया। महामारी के फैलाव को रोकने के लिए बहुत से लोगों ने सरकार की मांग पर अपनी योजना को बदलकर बाहर जाने के बजाये घर में टीवी कार्यक्रम देखने से वसंत त्योहार की खुशियां मनाना चुना। जो परिवारजनों के पास नहीं जा सकते हैं, वे वीडियो, फोन, इंटरनेट आदि माध्यम से संपर्क रख सकते हैं। उनके बीच मिस एंड केयर की भावनाएं और बढ़ी हैं।

उधर, चीनी चिकित्सकों की स्थितियां देखें तो बहुत से डॉक्टर संक्रमण के खिलाफ काम करने के लिए वूहान शहर गये हैं। उनमें यह चर्चाजनक है कि 84 वर्षीय मशहूर चिकित्सा वैज्ञानिक जूंग नानशान खुद वूहान जाकर संक्रमण की रोकथाम का मार्गनिर्देशन कर रहे हैं। वूहान केंद्रीय अस्पताल के नर्स वांग ताओ ने घर जाने का टिकट छोड़ दिया। उनकी व्यावसायिकता और जिम्मेदार रवैया महामारी को रोकने के लिए मजबूत नींव मानी जाती है।

संक्रमण फैलने के बाद चीन सरकार ने तुरंत ही कदम उठाया और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग करना शुरू किया। सरकार ने नए कोरोना वायरस निमोनिया को संक्रमण के रूप में नियंत्रित करने, वूहान शहर को बन्द करने और एक अरब विशेष पूंजी डालने के कदम उठाये। सरकार ने जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है। 23 जनवरी को विश्व चिकित्सा संगठन ने वर्तमान में नए कोरोना वायरस निमोनिया संक्रमण को "अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति" के रूप में नहीं देखने की घोषणा की। क्योंकि इसी वक्त पर संक्रमणकारियों की संख्या काफी ज्यादा की हद तक नहीं पहुंची है। साथ ही विश्व चिकित्सा संगठन ने चीन सरकार के सहयोग और पारदर्शिता के प्रति आभार प्रकट किया। इसी से विश्व चिकित्सा संगठन ने चीन में संक्रमण रोधन में प्राप्त परीणाम की प्रशंसा की है।

इधर दिनों विश्व के श्रोताओं ने चीन को विश्वास जताने का पत्र भेजा है। भारत के श्रोता रामचंद्रन ने चीन सरकार द्वारा महामारी को रोकने के लिए उठाये गये कदमों की प्रशंसा की। और यह उम्मीद जतायी कि चीनी जनता के शांत व सुस्थिर जीवन की बहाली जल्द होगी। इससे यह साबित है कि संक्रमण के खिलाफ संघर्ष करते समय चीन अकेला नहीं है। और वसंत त्योहार की खुशियां मनाते हुए चीनी लोगों की समर्पण, जिम्मेदार, कड़ी मेहनत और आपसी मदद की भावनाएं सिद्ध हो गयी हैं।

( हूमिन )

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories