लाइव फिल्म "वसंतोत्सव 2020" का भी प्रसारण होगा

2020-01-24 09:28:18
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/3

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) चीनी पारंपरिक पंचांग के अनुसार नये साल की शुभरात्रि यानी 24 जनवरी की रात को भव्य टीवी कार्यक्रम 2020 वसंतोत्सव रात्रि समारोह का आयोजन करेगा। इस समारोह के आधार पर बनाये गई एक लाइव फिल्म "वसंतोत्सव 2020" दूसरे देशों के दर्शकों को भी प्रसारित किया जाएगा। "वसंतोत्सव 2020" के विमोचन समारोह में चाइना मीडिया ग्रुप के महानिदेशक शेन हाईश्योंग समेत अनेक नेता भी शामिल होंगे।

"वसंतोत्सव 2020" को चीनी हान भाषा की चार बोलियों यानी कैंटोनीज़, मिननान, चोशन तथा हक्का चार चीनी बोलियों में प्रसारित किया जाएगा और इसे मंगोलियाई, तिब्बती, वेवुर, कज़ाख और कोरियाई आदि भाषाओं में अनुवादित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम का विदेशी भाषाओं का संस्करण भी प्रसारित किया जाएगा। "वसंतोत्सव 2020" की बनावट में उच्च तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा जो देखने में एक फिल्म का जैसा लगेगा।

( हूमिन )

शेयर