चीनी राजनेताओं ने वसंत त्योहार की खुशियां मनाने वाली सभा में भाग लिया

2020-01-24 09:52:32
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
6/7

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और राज्य परिषद ने 23 जनवरी को पेइचिंग में वसंत त्योहार की खुशियां मनाने वाली सभा का आयोजन किया। राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत राजनेताओं ने विभिन्न जगत के लगभग 2 हजार लोगों के साथ सभा में भाग लिया।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भाषण देते हुए देश में सभी लोगों तथा सारी दुनिया के देशबंधुओं और चीनियों को वसंत त्योहार की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि बीते एक ही साल में हमने अविचल तौर पर चीनी विशेषता वाले समाजवादी रास्ते पर अभियान चलाया और उल्लेखनीय प्रगतियां हासिल कीं। पार्टी की 19वीं राष्ट्रीय कमेटी के चौथे पूर्णांधिवेशन ने देश के आधुनिक शासन प्रणाली के निर्माण का विन्यास किया। हमने सफलतापूर्वक मकाओ की मातृभूमि की ओर वापसी की 70वीं वर्षगांठ मनायी और चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 70वीं जयंती के उपलक्ष्य में महापरेड का आयोजन किया। पार्टी ने अपने नौ करोड़ सदस्यों में "अपने प्रारंभिक विचारों को न भूलें और अपने मिशन को याद रखें" की राजनीतिक शिक्षा कायम की। नये साल में हम गरीबी उन्मूलन का लक्ष्य साकार करने और खुशहाल समाज का निर्माण करने के लिए अंतिम प्रयास करेंगे। और अपनी कोशिशों से चीनी राष्ट्र के पुनरुत्थान का प्रथम शत वर्ष लक्ष्य साकार करेंगे।

शी ने अपने भाषण में कहा कि हम नये युग में चीनी विशेषता वाले समाजवादी विचारधारा के मुताबिक पार्टी की 19वीं राष्ट्रीय कमेटी के सिद्धांतों के मुताबिक नये विकास विचारों का कार्यांवयन करेंगे। शी ने कहा कि ओपियम युद्ध के बाद चीनी राष्ट्र ने 110 वर्षों में स्वतंत्रता और जन मुक्ति हासिल की। इसके बाद हम ने 70 सालों में शक्तिशाली देश बनने का लक्ष्य साकार किया और 40 सालों में जन जीवन और अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव की लम्बी छलांग लगायी। अभी से इस शताब्दी के मध्य तक हम समाजवादी आधुनिकीकरण का रणनीतिक लक्ष्य साकार करेंगे और अंततः एक समृद्ध, लोकतंत्रिक, खुशहाल, सामंजस्य और शक्तिशाली समाजवादी देश का निर्माण पूरा करेंगे।

( हूमिन )

शेयर