टिप्पणी : चीन को नये कोरोनावायरस के मुकाबले में विजय पाने का विश्वास और क्षमता दोनों है
चाइना रेडियो इंटरनेशनल ने 22 जनवरी को एक टिप्प्णी जारी की जिसका शीर्षक है चीन को नये कोरोनावायरस के मुकाबले में विजय पाने का विश्वास और क्षमता दोनों है।
इसमें कहा गया कि हाल ही में चीन के हूपेइ प्रांत में नये कोरोनावायरस से संक्रमित न्यूमोनिया की महामारी पैदा हुई, जिसने चीनी समाज और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान अपनी ओर खींचा। ताजा खबर के अनुसार 21 जनवरी की रात 12 बजे तक देश के 13 प्रांत में कुल 440 पुष्टिकृत मामले सामने आये, जिनमें से 9 लोग की मौत हो गई। इसके अलावा जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में नये कोरोनावायरस के मामले भी सामने आये हैं।
टिप्पणी में यह भी कहा गया कि जनता की जान की सुरक्षा और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए चीन सरकार समय पर खुले और पारदर्श सिद्धांत के मुताबिक महामारी की रोकथाम की पूरी कोशिश कर रही है और अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी कर रही है, जिससे देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य और वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा पर बड़ी जिम्मेदारी प्रतिबिंबित हुई है।
टिप्पणी में आगे यह भी कहा गया कि वर्तमान में महामारी की रोकथाम कार्य नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। इसके प्रति लापरवाह कतई नहीं बरती जा सकती, लेकिन नयी महामारी के प्रति ज्यादा भयभीत होने की जरूरत नहीं है। वर्ष 2003 से सार्स के बाद स्थापित संपूर्ण महामारी की रोकथाम व्यवस्था, एएच1एन1 फ्लू और बर्ड फ्लू जैसी सार्वजनिक स्वास्थ्य घटनाओं के मुकाबले में एकत्र अनुभव, जनता की एकजुटता और खुले अंतरराष्ट्रीय सहयोग का लाभ उठाकर चीन सरकार और जनता को इस नयी महामारी के संघर्ष में जीत हासिल करने का पक्का विश्वास और क्षमता दोनों है।(वेइतुंग)