सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

टिप्पणी : चीन-म्यांमार मित्रता और सहयोग का नया अध्याय जोड़ा गया है

2020-01-19 14:47:28
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चाइना रेडियो इंटरनेशनल ने 19 जनवरी को एक टिप्पणी जारी की जिसका शीर्षक चीन-म्यांमार मित्रता और सहयोग का नया अध्याय जोड़ा गया है।

इस टिप्पणी में कहा गया कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 18 जनवरी को म्यांमार की सफल राजकीय यात्रा की। दोनों पक्षों ने चीन-म्यांमार के साझे भविष्य के निर्माण पर सहमति बनायी और संयुक्त बयान जारी कर अगले चरण में विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग व आदान प्रदान पर व्यवस्थित नियोजन और इंतजाम किये, जिसने दोनों देशों के बीच पीढ़ी-दर-पीढ़ी मित्रता और व्यावहारिक सहयोग का नया अध्याय जोड़ा गया है।

टिप्पणी में यह भी कहा गया कि संयुक्त बयान के मुताबिक दोनों पक्ष राजनियक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में परंपरागत भाइयों जैसी मित्रता का प्रचार कर सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी गहराएंगे और साझे भविष्य का निर्माण कर द्विपक्षीय संबंध को नये युग में आगे ले जाएंगे। ये युग धारा और दोनों देशें की जनता की प्रतीक्षा के अनुकूल है, जो चीन-म्यांमार सहयोग में निरंतर जीवंत शक्ति फूंकता रहेगा।

इस टिप्पणी के अनुसार एक पट्टी एक मार्ग निर्माण की गुणवत्ता उन्नत करना चीन-म्यांमार व्यावहारिक सहयोग का महत्वपूर्ण विषय है। यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने सिलसिलेवार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए। इसका प्रतीक है कि चीन-म्यांमार आर्थिक गलियारा योजना बनाने से निर्माण के दौर में पहुंचा है। इसके साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान चीन-म्यांमार संबंधों के विकास में अधिक अहम शक्ति डालेगा।

टिप्पणी में कहा गया कि अधिक व्यापक दृष्टि से देखा जाए, तो चीन-म्यांमार सहयोग क्षेत्रीय शांति व स्थिरता बढ़ाने में बड़ा महत्व रखता है। (वेइतुंग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories