सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

टिप्पणीः नये युग में चीन-म्यांमार संबंध की तीन नयी प्रेरणा शक्तियां

2020-01-18 18:48:00
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 17 जनवरी को म्यांमार के राष्ट्रपति विन म्यिंत से मुलाकात में कहा कि वे वर्तमान यात्रा से तीन सूचनाएं देना चाहते हैं। यानी वे म्यांमार सरकार और जनता द्वारा अपने देश की परिस्थिति से मेल खाने वाले विकास के रास्ते का समर्थन करते हैं, म्यामांर के साथ साझे भाग्य वाले समुदाय की रचना करते हैं, सक्रिय रूप से यथार्थ सहयोग को आगे बढ़ाते हैं। शी चिनफिंग की इन बातों ने नये युग में चीन-म्यांमार संबंध में नयी प्रेरणा शक्ति डाली हैं।

म्यांमार के नेताओं के साथ मुलाकात में शी चिनफिंग ने ज़ोर दिया कि चीन कभी दूसरों पर दबाव डालकर विदेश सहयोग नहीं करता है। चीन दूसरे देश के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है। विश्व के विभिन्न देशों के साथ मेल से सह अस्तित्व कर आपसी लाभ और साझी जीत को साकार करना चीन की विदेश नीति का प्राथमिक भाग है। इसके मद्देनज़र म्यांमार के राष्ट्रपति विन म्यिंत ने मुलाकात में कहा कि चीन ने म्यांमार के आर्थिक और सामाजिक विकास को निस्वार्थ मदद दी है। म्यांमार एक चीन के सिद्धांत का कड़ाई से पालन करता है और हांगकांग व मकाओ में चीन की नीति का सम्मान करता है। म्यांमार का मानना है कि थाईवान चीन का एक अखंड भाग है। म्यांमार चीन के साथ साझे भाग्य वाले समुदाय की रनचा करना चाहता है।

हमें पक्का विश्वास है कि चीन और म्यांमार का संबंध नये युग में प्रवेश करेगा, जो दोनों देशों की जनता के लिए ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय व विश्व की शांति, स्थिरता के लिए भी लाभदायक है।

(श्याओयांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories