शी चिनफिंग : गैर-कम्युनिस्ट पार्टी नेताओं और हस्तियों के साथ वसंत त्योहार की खुशियां
चीनी परंपरागत वसंत त्योहार के आगमन से पहले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 14 जनवरी को दोपहर बाद पेइचिंग के जन बृहद भवन में विभिन्न लोकतांत्रिक पार्टियों तथा अखिल चीन उद्योग और वाणिज्य संघ के प्रमुखों और गैर-कम्युनिस्ट पार्टी हस्तियों के प्रतिनिधियों के साथ वसंत त्योहार की खुशियां मनायीं। उन्होंने सीपीसी केंद्रीय कमेटी की ओर से विभिन्न लोकतांत्रिक पार्टी, अखिल चीन उद्योग और वाणिज्य संघ और गैर-कम्युनिस्ट पार्टी हस्तियों और एकतापूर्ण मोर्चे के व्यापक सदस्यों को स्नेहपूर्ण अभिवादन और वसंत त्योहार की हार्दिक बधाई दी।
इस मिलन समारोह में शी चिनफिंग ने एक भाषण देते हुए कहा कि वर्ष 2019 पार्टी और देश के विकास में एक असाधारण साल रहा है। हमने एक साथ मेहनत से काम किया, जिसने चौतरफा तौर पर खुशहाल समाज का निर्माण पूरा करने के लिए एक मजबूत आधार स्थापित किया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 खुशहाल समाज के निर्माण और गरीबी उन्मूलन में विजय पाने के लिए एक निर्णायक साल है। यह साल 13वीं पंचवर्षीय योजना का अंतिम साल भी है। उन्होंने स्थिर विकास बनाए रखने, सुधार गहराने, ढांचागत समायोजन करने, जनजीवन उन्नत करने, खतरे की रोकथाम करने और स्थिरता सुनिश्चित करने का अथक प्रयास करने की अपील भी की।
उन्होंने आशा जतायी कि विभिन्न गैर-कम्युनिस्ट पार्टी, अखिल चीन उद्योग व वाणिज्य संघ और गैर-पार्टी हस्तियों से सीपीसी के अच्छे सलाहकार, सहायक और समकक्ष बने रहेंगे। (वेइतुंग)


