विदेशी पत्रकारों को चीन आने का स्वागत - चीन पत्रकार संघ

2019-12-18 16:54:52
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/2

चीन पत्रकार संघ ने 17 दिसंबर को पेइचिंग में 2020 चीनी और विदेशी पत्रकारों का चीनी नववर्ष पर मिलन समारोह आयोजित किया। चीन पत्रकार संघ के अध्यक्ष चांग याननोंग ने अपने भाषण में सभी देशों के पत्रकारों के चीन आने और चीन के बारे में रिपोर्ट करने का स्वागत किया।

चांग याननोंग ने कहा कि 2020 में चीन ज्यादा खुलेपन के जरिए सभी देशों के साथ मानव भाग्य साझा समुदाय का निर्माण करेगा और विकास के लाभ को ज्यादा देशों और लोगों तक पहुँचाएगा। चीन सभी देशों के पत्रकारों के चीन आने, देखने, समझने और रिपोर्ट करने का स्वागत करता है। चीन पत्रकार संघ भी हरसंभव कोशिश कर विदेशी पत्रकारों को सेवा प्रदान करेगा।

केंद्रीय और पेइचिंग की मुख्य समाचार इकाइयों और प्रासंगिक केंद्रीय मंत्रालयों और आयोगों के प्रभारी और विदेशी पत्रकारों व चीन स्थित विदेशी राजनयिक दूतों आदि 280 लोगों ने इस मिलन समारोह में भाग लिया।

(नीलम)

शेयर