शी चिनफिंग मकाओ पहुंचे

2019-12-18 16:22:59
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/5

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति, केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग 18 दिसम्बर को दोपहर बाद मकाओ पहुंचे, वे मातृभूमि में मकाओ की वापसी की 20वीं वर्षगांठ की खुशियां मनाने संबंधी सिलसिलेवार गतिविधियों में भाग लेंगे।

साल 1999 की 20 दिसम्बर को चीन सरकार ने मकाओ पर शासन बहाल किया, मकाओ मातृभूमि की गोद में वापस लौट गया। पिछले 20 सालों से“एक देश, दो व्यवस्था”का सफल कार्यान्वयन से मकाओ का तेज़ विकास जारी है। स्थानीय जीडीपी साल 1999 के 51.9 अरब पताका (मकाओ की करेंसी) से साल 2018 में 4 खरब 44.7 अरब पताका तक पहुंच गई। प्रति व्यक्ति का औसतन जीडीपी विश्व के अग्रिम स्थान पर रही। मकाओ में बेरोज़गार दर मातृभूमि में वापसी के शुरु में 6.3 प्रतिशत थी, साल 2018 में घटकर 1.8 प्रतिशत तक हो गई।

जानकारी के अनुसार, 18 से 20 दिसम्बर तक शी चिनफिंग मातृभूमि में मकाओ की वापसी की 20वीं वर्षगांठ के समारोह और 5वें सत्र की सरकार के शपथ लेने की रस्म में भाग लेंगे। वे मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र का निरीक्षण दौरा भी करेंगे।

(श्याओ थांग)


शेयर