चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने साल्वाडोर के राष्ट्रपति ओरटेज से भेंट की

2019-12-04 10:34:41
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/4

3 दिसंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग में एल साल्वाडोर के राष्ट्रपति अर्मान्दो बुकेल ओर्टेज के साथ वार्ता की। दोनों पक्षों ने अनेक सहयोगी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये और संयुक्त बयान भी जारी किया।अक्तूबर 2018 में मध्य अमेरिका स्थित साल्वाडोर ने चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने की घोषणा की, जिसे थाईवानी प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अलगाववादी कार्रवाई करने के प्रति एक प्रहार माना जाता था।

वार्ता में शी चिनफिंग ने पिछले एक साल दोनों देशों के संबंधों के विकास का सकारात्मक मूल्यांकन किया। उन्होंने बल देते हुए कहा कि चीन-साल्वाडोर राजनयिक संबंधों की स्थापना और विकास ने द्विपक्षीय सहयोग का द्वार खोला है।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को आधारभूत संस्थापन, कृषि, गुणवत्ता की जांच, ऊर्जा, जल संरक्षण और विज्ञान, तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग मज़बूत करना चाहिए। चीन साल्वाडोर को यथासंभव सहायता करने को तैयार है।

राष्ट्रपति ओर्टेज ने बताया कि चीन एक महान देश है और अंतर्राष्ट्रीय मंच में उसका अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। आशा है कि मौजूदा यात्रा चीन साल्वाडोर संबंधों का नया प्रस्थान स्थल बनेगी और दोनों देशों के संबंधों का उज्जवल भविष्य खोलोगी। उनका पक्का विश्वास है कि चीन जैसे महान देश और सच्चे दोस्त के साथ संबंधों के विकास से साल्वाडोर के विकास के लिए मौका और जनता के लिए ठोस लाभ लाएगा।

(वेइतुंग)

शेयर