ली खछ्यांग ने सूरीनाम के राष्ट्रपति से मुलाकात की

चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 27 नवंबर के दोपहर को पेइचिंग के जन वृहद भवन में सूरीनाम के राष्ट्रपति डिजायर बोउटरसे से मुलाकात की।
ली खछ्यांग ने कहा कि हालांकि चीन सूरीनाम से बहुत दूर है, लेकिन दोनों देशों की जनता के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बहुत घनिष्ठ है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापना के 40 से ज्यादा सालों में दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंध स्वस्थ और स्थिर रूप से आगे बढ़ रहे हैं। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग डिजायर बोउटरसे के साथ वार्ता करेंगे और हमारे बीच संबंधों के विकास के लिए नये कदम उठाए जाएंगे। हमें एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए और परस्पर राजनीतिक विश्वास मजबूत करना होगा, सामरिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाना होगा, ताकि एक साथ लाभ ले सकें।
वहीं सूरीनाम के राष्ट्रपति ने कहा कि सूरीनाम और चीन के बीत मैत्रीपूर्ण संबंध लम्बे समय तक चल रहे हैं। पिछले 70 सालों में चीन ने बड़ी उपलब्धि प्राप्त की, और दूसरे देशों के विकास के लिए भी योगदान दिया। सूरीनाम हमेशा एक चीन की नीति का पालन करता है और चीन द्वारा सूरीनाम के लिए दी गई मदद का धन्यवाद देता है। सूरीनाम चीन के साथ समानता और आपसी लाभ के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएगा, और जलवायु परिवर्तन आदि अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं पर चीन के साथ संचार मजबूत करेगा।
(मीरा)