शी चिनफिंग ने सूरीनाम के राष्ट्रपति से मुलाकात की

2019-11-28 13:58:23
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/3

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 27 नवंबर को जन वृहद भवन में सूरीनाम के राष्ट्रपति डिजायर बोउटरसे के साथ वार्ता की। दोनों राष्ट्रपतियों ने संयुक्त रूप से चीन और सूरीनाम के बीच रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने का ऐलान किया।

शी चिनफिंग ने बताया कि सूरीनाम नए चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाले कैरेबियाई देशों के पहले बैच में से एक है। 43 साल पहले राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, हमने हमेशा एक-दूसरे को समर्थन, समझ और भरोसा किया है, जो बड़े और छोटे देशों के बीच मैत्रीपूर्ण और समान व्यवहार का एक अच्छा मॉडल बन गया है। चीन-सूरीनाम संबंधों का विकास एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक चरण में है। चीन “बेल्ट एंड रोड” के अवसर लेकर सूरीनाम के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ावा देने के लिये तैयार है।

शी चिनफिंग ने ज़ोर देकर कहा, चीन और सूरीनाम को शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पांच सिद्धांतों का पालन करते हुए एक-दूसरे के मूल हितों व प्रमुख चिंताओं पर एक दूसरे को समझना और समर्थन करना जारी रखना चाहिए। चीनी सरकार और चीनी लोग राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता की रक्षा करने के अपने दृढ़ संकल्प में अटूट हैं। इसके तहत हम सूरीनाम के मजबूत समर्थन को धन्यवाद देते हैं। इसके साथ ही चीन भी हमेशा की तरह, सूरीनाम की राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा और आर्थिक व सामाजिक विकास में तेजी लाने के लिए सूरीनाम पक्ष के प्रयासों का समर्थन करेगा। इसके अलावा, चीन सूरीनाम के साथ बुनियादी ढांचा निर्माण, कृषि, ऊर्जा सहित पारंपरिक क्षेत्र और नई ऊर्जा, डिजिटल अर्थव्यवस्था, पर्यटन, नीली अर्थव्यवस्था जैसे नए क्षेत्रों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के लिये तैयार है।

बोउटरसे ने नए चीन की स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ की बधाई दी। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में, नए युग में चीनी विशेषताओं के साथ समाजवाद निश्चित रूप से सफल होगा, जिससे चीनी लोगों और दुनिया भर के लोगों को फायदा होगा। बोउटरसे ने कहा कि उनकी चीन यात्रा का ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व है। दोनों देशों के बीच दोस्ती का एक लंबा इतिहास रहा है। सूरीनाम पक्ष दृढ़ता से एक-चीन नीति का पालन करता है और चीन के राष्ट्रीय एकीकरण का समर्थन करता है। हांगकांग के मामले पूरी तरह से चीन के आंतरिक मामले हैं, और सूरीनाम ने चीन के आंतरिक मामलों में किसी भी हस्तक्षेप का विरोध किया है। चीन सरकार को देश में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए आतंकवाद-निरोधी उपाय करने का अधिकार है, खासकर शिनच्यांग में। उन्होंने सूरीनाम के आर्थिक और सामाजिक विकास में सहायता के लिए चीन का आभार व्यक्त किया। सूरीनाम "बेल्ट एंड रोड" रणनीति के अवसर लेकर चीन के साथ राजनीतिक आपसी विश्वास बढ़ाने, आर्थिक व व्यापार सहयोग का विस्तार करने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को गहरा करने और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए तैयार है।

एकपक्षीयवाद से देश की राष्ट्रीय संप्रभुता व समानता को नुकसान पहुंचता है। जिसका लैटिन अमेरिका जैसी क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्थितियों के लिए गंभीर परिणाम होगा । सूरीनाम चीन के साथ बहुपक्षीयवाद और अंतर्राष्ट्रीय कानून व अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों को बनाए रखने के लिए काम करने को तैयार है। सूरीनाम लैटिन-चीन संबंधों के विकास को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

वार्ता के बाद, दोनों देशों के नेताओं ने संयुक्त रूप से “बेल्ट एंड रोड” निर्माण परियोजना और व्यापक वीजा छूट नीति सहित कई सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

दोनों देशों ने संयुक्त रूप से "चीन लोक गणराज्य और सूरीनाम गणराज्य के बीच संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति" जारी की।

अंजली




शेयर