सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

मध्य पूर्व सुरक्षा मंच में वांग यी ने चीन का प्रस्ताव घोषित किया

2019-11-27 18:51:27
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

27 नवंबर को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग में मध्य पूर्व सुरक्षा मंच में भाग लेने वाले विदेशी मेहमानों से मुलाकात की।

वांग यी ने कहा कि आज दुनिया भर में मध्य पूर्व एक मुख्य अशांत क्षेत्र है। मध्य पूर्व की स्थाई शांति की प्राप्ति सभी देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आम चिंता है। इससे पहले 8वें चीन-अरब सहयोग मंच की मंत्रिस्तरीय बैठक के उद्घाटन भाषण में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि हमें मध्य पूर्व में आम, व्यापक, सहकारी और सतत सुरक्षा संरचना स्थापित करना चाहिए। यह भी मध्य पूर्व सुरक्षा के लिए चीन का प्रस्ताव है। इसका मतलब है कि सभी देशों की सुरक्षा की रक्षा के साथ राजनीतिक वार्ताओं और बहुपक्षीय सहयोग के जरिए सुरक्षा और विकास को एक साथ आगे बढ़ावा देना है। इसके लिए निष्पक्षता और न्याय के आधार पर राजनीतिक तरीकों से संयुक्त राष्ट्र की मदद के तहत पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मिलाना-जुड़ाना है।

वांग यी ने कहा कि चीन कभी भी मध्य पूर्व देशों के आंतिरक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता। चीन मध्य पूर्व की शांति का निर्माता, स्थिरता का समर्थक और विकास का योगदानकर्ता बनना चाहता है।

(नीलम)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories