टिप्पणी:चीनी पूंजी बाजार के प्रति विदेशी निवेश का विश्वास बढ़ा

चीन के पूंजी बाजार का विस्तार होने के साथ-साथ चीनी पूंजी बाजार के प्रति वैश्विक निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय शेयर बाजार की खबर है कि एसएंडपी दोउ जोन्स इंडिक्स ने चीन के ऐ शेयर को उभरते हुए बाजार के ग्लोबल बेंचमार्क इंडेक्स में शामिल कराया है और एफटीएसई रसैल में चीनी ऐ शेयर का अनुपात भी 15 प्रतिशत तक जा पहुंचा है।
तीन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सूचकांक कंपनियों यानी एमएससीआई, एसएंडपी दोउ जोन्स इंडिक्स और एफटीएसई रसैल के पास 400 खरब अमेरिकी डालर वित्तीय संपत्ति का नियंत्रण रखा हुआ है। उन की कार्यवाहियों से विश्व में अधिक पूंजी चीन के ऐ शेयर में प्रवेश की जाएगी। विदेशी निवेश का विश्वास मुख्य रूप से चीनी ऐ शेयर की श्रेष्ठ गुणवत्ता तथा चीनी वित्त बाजार के खुलेपन से आता है। एक तरफ चीनी मुद्रा आरएमबी का मूल्यांकन कम होता है, और दूसरी तरफ चीन सरकार ने वित्त बाजार खुलेपन का विस्तार करने के लिए सिलसिलेवार कदम उठाये, और चीन अपने वित्त बाजार में विदेशी वित्त संस्थाओं के अनुपात पर लगाम हटाएगा। इस तरह चीनी वित्त बाजार और अंतर्राष्ट्रीय वित्त बाजार को साथ-साथ जोड़ा जाएगा। चीन प्रतिभूति नियामक आयोग के अनुसार इस वर्ष 240 अरब युआन की विदेशी पूंजी चीनी शेयर बाजार में प्रवाहित हुई है जो चीनी वित्त बाजार में विदेशी निवेश का विश्वास बढ़ने का एक और सबूत है। और इसी से यह जाहिर है कि चीन की वृहद अर्थव्यवस्था के प्रति विश्व निवेशक आशावान हैं। विश्व के दायरे में आर्थिक मंदी होने की स्थिति में चीनी अर्थव्यवस्था सुस्थिर बनी रही है। इस साल के पहले तीन तिमाहियों में चीन की आर्थिक वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत पर बनी रही जो विश्व की मुख्य अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अच्छा है। साथ ही चीन के आर्थिक विकास की गुणवत्ता में भी सुधार आया। ओकट्री कैपिटल मैनेजमेंट के प्रमुख हॉवर्ड मार्क्स का मानना है कि भावी कई सालों में चीन की निरंतर वृद्धि बरकरार रहेगी और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों को चीन में निवेश लगाना चाहिये।
उधर विदेशी निवेश के प्रवेश से चीनी वित्त बाजार के ढ़ांचे में सुधार आएगा। यूबीएस सिक्यूर्टिस के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2019 के सितंबर तक चीन के ऐ शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने कुल 17.7 खरब युआन का निवेश किया है और इसे आगे बढ़ाये जाने की काफी गुंजाइश भी है। एचएसबीसी का मानना भी है कि भावी पाँच से दस सालों के भीतर चीन के ऐ शेयर बाजार में छह खरब अमेरिकी डालर निवेश किया जाएगा। उधर ओईसीडी और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अनेक बार वैश्विक आर्थिक वृद्धि को कम किया है। आशा है कि एक खुला, स्थिर और अधिक अंतरराष्ट्रीय चीनी पूंजी बाजार से वैश्विक निवेशकों के लिए अधिक स्थान प्रदान किया जाएगा और विश्व के आर्थिक विकास में अधिक जीवित शक्ति डाली जाएगी।
( हूमिन )