हांगकांग सदैव चीन का है

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने 26 नवम्बर को “हांगकांग सदैव चीन का है”शीर्षक टिप्पणीकार लेख प्रकाशित किया।
लेख में कहा गया है कि हांगकांग को चीन की गोद में वापिस लौटे हुए 22 साल हो चुके हैं। हांगकांग न केवल उपनिवेशवादियों के शोषण से बाहर निकला, बल्कि केंद्र सरकार के समर्थन में भीतरी क्षेत्र में लागू सुधार और खुलेपन का फल साझा करता है। हांगकांग वासी और मातृभूमि के दूसरे नागरिकों के साथ मिलकर चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान वाले उत्तरदायित्व निभाते हैं, और अब तक पर्याप्त समृद्धि और विकास हुआ है।
नए चीन के उत्थान के उन्मूख अमेरिका समेत कुछ पश्चिमी देशों के राजनीतिज्ञों ने चीन को रोकने के लिए भिन्न-भिन्न तरह की कुचेष्टा अपनायी। वे हांगकांग में गड़बड़ी मचाकर चीन को बाधित करना चाहते हैं। इस तरह की कुचेष्टा जरूर विफल होगी। विश्व में ऐसा कोई देश नहीं है, जो किसी शक्ति के लोकतंत्र की आड़ में की गई हिंसात्मक कार्रवाई को सहन कर सकता है।
हांगकांग सदैव चीन का है। चाहे स्थिति में कैसा भी परिवर्तन आ जाए, हांगकांग चीन का एक अभिन्न अंग है, और चीन लोक गणराज्य के शासन में एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है।“एक देश, दो व्यवस्था”वाले आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई कतई स्वीकार नहीं की जाएगी, और हांगकांग चीन से अलग बिल्कुल भी नहीं होगा।
(श्याओ थांग)