अत्याधुनिक तकनीक अनुसंधान में चीन सक्रियता में दुनिया के दूसरे स्थान पर
2019-11-26 17:17:47
चीनी विज्ञान अकादमी के प्रौद्योगिकी रणनीति परामर्श संस्थान द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार दस अत्याधुनिक तकनीकों के अनुसंधान में अमेरिकी लोग सबसेल ज्यादा क्रियाशील हैं। चीन इसके बाद दूसरा स्थान रखता है। अमेरिका और चीन के बाद ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस शेष स्थान पर हैं।
रिपोर्ट के अनुसार रसायन, सामग्री विज्ञान, गणित, कंप्यूटर विज्ञान, इंजीनियरिंग क्षेत्र, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विज्ञान तकनीकों में अमेरिका का सूचकांक पहले स्थान पर है। उधर चीन के सूंचकांक का भी अनेक मुद्दों पर उच्च मूल्यांकन किया गया है। कृषि, वनस्पति विज्ञान और जीव विज्ञान, भूगौल, जैविक विज्ञान, भौतिकी और अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान और सामाजिक विज्ञान के मुद्दों पर चीन का सूंचकांक प्रशंसनीय है।
( हूमिन )

