सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

तीसरी चीन-यूरोपीय संघ उद्योग व वाणिज्य नेता व पूर्व उच्च अधिकारी वार्ता पेइचिंग में आयोजित

2019-11-26 16:52:48
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीन व यूरोप के बीच एक महत्वपूर्ण आदान-प्रदान व्यवस्था के रूप में तीसरी चीन-यूरोपीय संघ उद्योग व वाणिज्य नेता व पूर्व उच्च अधिकारी वार्ता 25 से 26 नवंबर तक पेइचिंग में आयोजित हुई। दो दिवसीय वार्ता में चीन, यूरोपीय संघ व विश्व की आर्थिक स्थिति व संभावना, अनवरत आपसी संपर्क, चीन व यूरोप के बीच द्विपक्षीय व्यापार व पूंजी-निवेश संबंध आदि मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

विश्व के दूसरे व तीसरे बड़े आर्थिक समुदाय के रूप में चीन व यूरोपीय संघ के बीच द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक सहयोग को गहन करने पर विश्व का ध्यान केंद्रित हुआ है। उसी दिन आयोजित वार्ता के उद्घाटन समारोह में चीनी अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक आदान-प्रदान केंद्र के अध्यक्ष ज़न फेइयेन ने कहा कि आर्थिक व व्यापारिक सहयोग चीन-यूरोप संबंधों का स्तंभ है। यूरोपीय संघ लगातार 15 वर्षों में चीन का सब से बड़ा व्यापार साझेदार बना। चीन भी कई साल तक यूरोपीय संघ का दूसरा बड़ा व्यापार साझेदार है। उन के अनुसार चीन-यूरोप पूंजी-निवेश समझौते से जुड़ी वार्ता को तेजी से पूरा करना दोनों पक्षों के आर्थिक वृद्धि के लिये लाभदायक होगा।

चंद्रिमा

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories