शी चिनफिंग ने चीन-जापान मानविकी परामर्श तंत्र के लिए प्रथम उच्च स्तरीय बैठक को बधाई पत्र भेजा

2019-11-25 19:02:54
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/2

25 नवंबर को चीन-जापान मानविकी परामर्श तंत्र के लिए प्रथम उच्च स्तरीय बैठक जापान के टोक्यो में आयोजित हुई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इसके लिए बधाई-पत्र भेजा।

शी चिनफिंग ने कहा कि 2000 से ज्यादा वर्षों तक चले आदान-प्रदान के दौरान चीन और जापान के लोगों ने एक-दूसरे से सीख कर खुद को विकसित किया और एशियाई सभ्यता के विकास के लिए भी योगदान दिया। अब दुनिया में बड़ा बदलाव हो रहा है। समान चुनौतियों से निपटने के लिए मानव को संस्कृति की शक्ति उठानी चाहिए। अब चीन-जापान संबंध अच्छी दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। आशा है कि चीन और जापान इस तंत्र के जरिए मानवीय आदान-प्रदान को बढ़ावा दे सकेंगे और नए युग में चीन-जापान संबंधों के लिए मानवतावादी समर्थन प्रदान कर सकेंगे।

शिंजो आबे ने कहा कि उनकी शी चिनफिंग के साथ ओसाका मुलाकात में जापान-चीन मानविकी परामर्श तंत्र के लिए प्रथम उच्च स्तरीय बैठक के आयोजन पर सहमति पहुँच गई। इसका लक्ष्य दोनों देशों के लोगों के बीच समझ और दोस्ती गहरानी है। आशा है कि इस तंत्र के जरिए दोनों देशों के संबंधों का नया भविष्य बनेगा।

(नीलम)

शेयर