“चीन को जानें” अंतर्राष्ट्रीय युवाओं का सांस्कृतिक आदान प्रदान सप्ताह पेइचिंग में शुरू
“चीन को जानें” अंतर्राष्ट्रीय युवाओं का सांस्कृतिक आदान प्रदान सप्ताह 22 नवम्बर को चीन की राजधानी पेइचिंग के सोंग छिंगलिंग युवाओं के वैज्ञानिक व तकनीक सांस्कृतिक केंद्र में शुरू हुआ। हर पंद्रह दिनों में एक देश की युवा टीम चीनी सोंग छिंगलिंग युवाओं के वैज्ञानिक व तकनीक सांस्कृतिक केंद्र में जाएगी और चीनी राष्ट्र की श्रेष्ठ परम्परागत संस्कृति का अहसास कर सकेगी।
गौरतलब है कि इस गतिविधि का मकसद विश्व के विभिन्न देशों की संस्कृतियों की आपसी सीख को बढ़ावा देना है, एक दूसरे का सम्मान करना है और सामन्जस्यपूर्ण सहअस्तित्व करना है। रूस, भारत, अमेरिका, ब्राजील और न्यूजीलैंड आदि चीन स्थित करीब 40 देशों के राजदूतों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने उद्घाटन रस्म में हिस्सा लिया।
चीनी सोंग छिंगलिंग कोष के अध्यक्ष चिन त्वनछ्वेन ने कहा कि चीन हमेशा यह पक्ष लेता है कि विभिन्न सभ्यताओं के बीच आदान प्रदान और आपसी सबक को मजबूत किया जाना चाहिए। चीनी सोंग छिंगलिंग कोष अपनी स्थापना से शिक्षा, विज्ञान व तकनीक और संस्कृति आदि क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय मैत्रीपूर्ण आदान प्रदान व सहयोग करता रहता है।
शुरूआत की रस्म में रंग बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। चीन स्थित विभिन्न देशों के राजदूतों और राजनयिकों ने पेइचिंग ऑपेरा, चीनी मिट्टी बर्तन बनाने और चाय बनाने आदि चीनी परम्परागत सांस्कृतिक और गैरभौतिक सांस्कृतिक धरोहरों के अहसास की गतिविधियों में भाग लिया।
(श्याओयांग)