सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री किसिंगर की नज़र में चीन-अमेरिका संबंध

2019-11-24 16:20:47
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में अमेरिकी पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंगर से मुलाकात की। अभी-अभी पेइचिंग में संपन्न नव आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए किसिंगर ने भाषण देते हुए कहा

कि चीन खुद एक संस्कृति है, इस संस्कृति को समझने के बाद इस देश को समझा जा सकेगा। चीनी संस्कृति को बिना जाने-समझे चीन के साथ वस्तुगत व्यवहार नहीं किया जा सकता। शायद यह चीन-अमेरिका संबंध में गंभीर सवाल पैदा होने का महत्वपूर्ण कारण है।

“क्या आज चीन और अमेरिका, तत्कालीन अमेरिका और सोवियत संघ के बीच शीत युद्ध में प्रवेश करेंगे?यहां तक कि एक किस्म का गर्म युद्ध बन जाएगा?” किसिंगर के विचार में ऐसी स्थिति पैदा होने की पूर्व शर्त अमेरिका और चीन बहुत शत्रुतापूर्ण होते हैं, तो फिर दोनों देश सबसे बड़े हद तक विश्व भर में अपने समर्थक खोजते हैं। चीन एक बड़ा आर्थिक देश है, जिसका अमेरिका के साथ व्यापक आर्थिक संबंध कायम रहा है। अगर चीन-अमेरिका विवाद सीमित नहीं रहा, तो इसका परिणाम तत्काल युरोप से और खराब होगा। किसिंगर के विचार में चीन और अमेरिका दोनों के बीच अंतर मौजूद है, लेकिन किसी भी अंतर से सैन्य मुठभेड़ पैदा नहीं हो सकती।

आज, चीन और अमेरिका भाग्य के चौराहे पर खड़े नज़र आ रहे हैं। कैसा विकल्प चुना जाएगा?यह दोनों देशों की बुद्धि के लिए एक परीक्षा है। वर्तमान में दोनों देशों के बीच आर्थिक व्यापारिक विवाद को लेकर किसिंगर ने अपना विचार व्यक्त किया, यानी कि व्यापार वार्ता किसी हद तक दोनों पक्षों के बीच सामान्य वार्ता बन चुकी है। आशा है कि व्यापार वार्ता सफल होगी। लेकिन यह केवल एक बहुत छोटी सी शुरुआत है। यह ज्यादा बड़ी राजनीतिक वार्ता की आरंभ है। उम्मीद है कि भविष्य में चीन और अमेरिका इस प्रकार की राजनीतिक वार्ता कर सकेंगे।

(श्याओ थांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories