"पेइचिंग क्लाउड-फ्यूजन मीडिया" प्रौद्योगिकी मंच ऑनलाइन चलने लगा
2019-11-24 15:14:36

"पेइचिंग क्लाउड-फ्यूजन मीडिया" प्रौद्योगिकी मंच 23 नवम्बर को औपचारिक तौर पर ऑनलाइन चलने लगा। इस मंच का मकसद "समाचार + सरकार + सेवा" एकीकृत मीडिया मंच के माध्यम से पेइचिंग क्षेत्र में स्मार्ट मीडिया अनवरत विकास परिधि की स्थापना करना है। अभी तक पेइचिंग शहर में कुल 17 फ्यूजन मीडिया केंद्रों को इस मंच के साथ जोड़ा गया है।
"पेइचिंग क्लाउड-फ्यूजन मीडिया" मंच सक्रियता से स्मार्ट सरकारी मामलों की व्यवस्था तथा "स्मार्ट सरकारी सेवा केंद्र" के निर्माण में हिस्सा लेगा ताकि नागरिकों को समस्याओं के समाधान में मदद मिल सके। नागरिकों को इस मंच के माध्यम से जल, बिजली और गैस के भुगतान, चिकित्सा उपचार, कराधान, पर्यटन, खरीदारी, पार्किंग और अन्य सेवाएं भी मिलेगी।
( हूमिन )