स्छ्वान प्रांत के हाईल्वोको पर्यटन स्थल में होमस्टे व्यवसाय बढ़ाने के लिए छः उदार कदम उठाए गए
दक्षिण-पश्चिमी चीन के स्छ्वान प्रांत के कानची प्रिफेक्चर ने 21 नवंबर को हाईल्वोको पर्यटन स्थल में वर्ष 2019 सर्दी और वसंत ऋतु में पर्यटन उत्पाद और होमस्टे व्यवसाय के लिए पूंजी आकर्षण का प्रचार सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में हाईल्वोको पर्यटन स्थल के प्रबंध विभाग के प्रमुख येन लेई ने हाईल्वोको में होमस्टे व्यवसाय के लिए प्रचार-प्रसार किया और पूंजी आकर्षित करने के लिए छः उदार नीतियां जारी कीं।
पहला, कानून के अनुसार अनुबंध का ईमानदारी से पालन किया जाए, ताकि बुनियादी हित की गारंटी दी जा सके। दूसरा, होमस्टे व्यवसाय के स्वामी को सहायता दी जाएगी। लाइसेंस का आवेदन करने के लिए होमस्टे व्यवसाय के स्वामी संबंधित सामग्री तैयार करने के बाद विशेष सरकारी कर्मचारियों को देंगे। 20 कार्य दिनों के बाद होमस्टे व्यवसाय के स्वामी को लाइसेंस मिल जाएगा। तीसरा, खास सब्सिडी दी जाएगी। हाईल्वोको पर्यटन स्थल का प्रबंध विभाग होमस्टे व्यवसाय के विकास के लिए 30 लाख युआन का विशेष कोष स्थापित करेगा और उदार नीति अपनाएगा। मांग के अनुकूल होमस्टे परियोजना को पानी, बिजली और कर की रियायत दी जाएगी और निर्माण में सब्सिडी दी जाएगी। चौथा, प्रचार करने में सहायता दी जाएगी। पांचवां, नीतिगत समर्थन किया जाएगा और छठा, आबादी के पंजीकरण, चिकित्सा और बच्चों की शिक्षा में संबंधित गारंटी दी जाएगी। ये छः उदार नीतियां आज से प्रभावी हो चुकी हैं।
बताया जाता है कि हाईल्वोको चीन के सर्वोच्च राष्ट्रीय पर्यटन स्थलों में से एक है, जो कोंगका पर्वत की सबसे सुंदर जगह है और तिब्बत का दौरा करने के लिए पहला पड़ाव है। यहां पर्यटन संसाधन बहुत समृद्ध हैं। कोंगका बर्फ़ पर्वत, हिमनदी, गर्म झरने, लाल पत्थर, जंगल, बादल और संस्कृति विश्व प्रसिद्ध हैं।
(ललिता)


