ली खछ्यांग और मुख्य अंतरराष्ट्रीय आर्थिक, वित्तीय संस्थाओं के प्रमुख मीडिया से मिले
चीनी प्रधान मंत्री ली खछ्यांग और मुख्य अंतरराष्ट्रीय आर्थिक, वित्तीय संस्थाओं के जिम्मेदार व्यक्तियों ने 21 नवंबर को पेइचिंग चौथी एक प्लस 6 गोलमेज़ बैठक करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में भाग लिया।
ली खछ्यांग ने कहा कि हमारा समान विचार है कि वर्तमान में विश्व अर्थव्यवस्था स्पष्ट रूप से धीमी हो रही है ।विभिन्न जटिल तत्व ओतप्रोत हैं ,जो वैश्विक मूल्य चेन और व्यवसायिक चेन पर प्रभाव डालते हैं ।हमें बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार पर कायम रहकर आर्थिक भूमंडलीकरण और नियम आधारित बहुपक्षवादी व्यापार व्यवस्था की रक्षा करना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाना चाहिए ।
ली खछ्यांग ने कहा कि चालू साल चीनी आर्थिक संचालन आम तौर पर स्थिर रहता है ।हमें इस साल के शुरू में निर्धारित आर्थिक और सामाजिक विकास लक्ष्य को पूरा कर आर्थिक संचालन समुचित दायरे में बनाये रखने का विश्वास है। चाहे बाहर की परिस्थितियां कैसे भी बदलें,चीन अधिक ऊंचे स्तर वाला खुलेपन लागू करेगा ।
इस बैठक में भाग लेने वाले मुख्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के नेताओं ने बताया कि एक प्लेस 6 गोलमेज बैठक ने बहुपक्षवाद का समर्थन करने वाला संकेत दिया है ।वर्तमान स्थिति में विभिन्न पक्षों को सहयोग मज़बूत कर बहुपक्षवाद और आर्थिक भूमंडलीकरण पर कायम रहना चाहिए ।चीन विश्व आर्थिक वृद्धि का मुख्य योगदानकर्ता है ।वे चीन के साथ सृजन ,अनुसंधान व विकास ,कृषि व मत्स्य ,जलवायु परिवर्तन जैसे पक्षों में सहयोग को गहराना चाहते हैं ।
(वेइतुंग)



