पेइचिंग:विश्व को 5जी के परिणाम का समान उपभोग करने दो

2019-11-22 11:24:07
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/4

हाल ही में पहली विश्व 5जी महासभा पेइचिंग में चल रही है। वर्तमान महासभा की थीम 5जी से विश्व का बदलाव और भविष्य का निर्माण है। विश्व के सूचना संचार क्षेत्र के वैज्ञानिकों और उद्यमियों ने इक्ट्ठा होकर 5जी क्षेत्र के अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, उद्योग प्रवृत्ति, अभिनव अनुप्रयोग पर विचार-विमर्श किया।

चीनी विज्ञान मंत्री वांग चीकांग ने कहा कि 5जी की विकास प्रक्रिया में चीन के संबंधित विभागों और कारोबारों ने 5जी के अनुसंधान व विकास, अनुप्रयोग, अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान व सहयोग में यथोचित योगदान दिया। चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री म्याओ वेइ ने कहा कि भविष्य में खुला सहयोग फिर भी मोबाइल संचार के विकास को बढ़ाने के लिए एक वैश्विक सहमति होगा। चीन 5जी के विकास परिणामों के समान उपभोग करने पर दुनिया भर के कारोबारों, अनुसंधान संस्थाओं का स्वागत करता है।

चीन स्थित यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि मंडल के नेता निकोलस चपौस ने कहा कि तकनीकी सहयोग से विभिन्न पक्षों को लाभ मिलेगा, जिसके लिए पूरी दुनिया को कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप और चीन के 5जी तकनीक में सहयोग एक दूसरे के लिए लाभदायक है। दूरगामी दृष्टि से यह वन-वे सड़क नहीं है, बल्कि दोनों पक्षों को लाभ मिलेगा। दुनिया भर के सभी आपूर्तिकर्ताओं को इस के लिए कोशिश करनी चाहिए, जो विभिन्न देशों की सरकार व जनता का वांछित परिणाम होगा।

(मीनू)

शेयर