चीन विश्व बैंक के साथ सहयोग को गहराना चाहता है:ली खछ्यांग

2019-11-21 15:21:27
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/2

चीनी प्रधान मंत्री ली खछ्यांग ने 20 नवंबर को विश्व बैंक के महा निदेशक डेविड मलपास से मुलाकात की।

ली खछ्यांग ने कहा कि विश्व बैंक दुनिया की महत्वपूर्ण बहुपक्षीय विकास संस्था है। चीन विश्व बैंक के साथ संबंधों के विकास पर बड़ा ध्यान देता है, विश्व बैंक के साथ धन और ज्ञान के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और गरीबी में कमी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को गहराना चाहता है, बड़े विकासशील देश वाली अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारी और कर्तव्य उठाना चाहता है, ताकि समान रूप से वैश्विक विकास कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।

ली खछ्यांग ने कहा कि वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति जटिल है। चीन गहराई से विश्व में शामिल हुआ है। चीन सुधार गहराता है, खुलेपन का विस्तार करता है, बाजार-उन्मुख, नियम-कानून और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार वातावरण के निर्माण में तेज़ी लाता है। चीन विभिन्न पक्षों के साथ आपसी लाभ वाले सहयोग को आगे बढ़ाते हुए नियम के आधार वाली मुक्त व्यापार व्यवस्था की रक्षा करना चाहता है, ताकि विश्व आर्थिक वृद्धि और अपने अपने स्वयं विकास के लिए प्रेरक शक्ति बनाई जा सके।

मलपास ने कहा कि वर्तमान विश्व के अर्थतंत्र के सामने गंभीर चुनौतियां मौजूद हैं। विभिन्न पक्षों को एक साथ इसका मुकाबला करना चाहिए। चीन के आर्थिक विकास की बड़ी निहित शक्ति है, खुलेपन में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुईं। चीन विभिन्न क्षेत्रों में प्रयास कर रहा है। विश्व बैंक चीन के साथ सहयोग करना चाहता है।

(वनिता)

शेयर