चीन में दीर्घकाल तक विकास करने में संल्कन होगा गोल्डमैन सैक्स
गोल्डमैन सैक्स के सीईओ डेविड साल्मन ने 20 नवम्बर को पेइचिंग में कहा कि गोल्डमैन सैक्स चीन के आर्थिक विकास के प्रति आश्वस्त है और वह चीन में दीर्घकाल तक संचालन करने के लिए प्रतिबद्ध होगा।
साल्मन ने उसी दिन चीन के छींगह्वा विश्वविद्यालय में आयोजित एक गतिविधि में भाग लेते समय कहा कि गोल्डमैन सैक्स की चीनी शाखा ने बोर्ड को पाँच सालों के लिए एक वाणिज्य योजना पेश की है। भावी पाँच सालों में कंपनी चीन में अधिक निवेश करेगी। चीनी अर्थतंत्र और पूंजी बाजार के प्रति साल्मन ने बताया कि चीन का आर्थिक पैमाना काफी बड़ा है और इसका तेज़ विकास होता रहा है। चीन की अर्थव्यवस्था निवेश-संचालित से उपभोग-संचालित की ओर शिफ्ट हो रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी शेयर बाजार में निवेश लगाना दीर्घकालिक व्यवहार होना चाहिये। चीनी अर्थव्यवस्था वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। चीनी बाजार में लंबे समय के लिए निवेश लगाने से पर्याप्त लाभ मिलेगा।
( हूमिन )