चाइना मीडिया ग्रुप का 5 जी न्यू मीडिया मंच ऑनलाइन हुआ

2019-11-20 19:11:25
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/5

20 नवंबर को चाइना मीडिया ग्रुप(सीएमजी) का 5 जी न्यू मीडिया मंच औपचारिक रूप से ऑनलाइन हो गया। यह सीएमजी द्वारा 5जी प्लस 4के/8के प्लस एआई समेत नयी तकनीकों के आधार पर बना चतुर्मुखी न्यू मीडिया का फ्लैगशिप है, जिसका प्रतीक है कि सीएमजी ने मीडिया के मिश्रण में निर्णायक कदम उठाया है ।

उस दिन आयोजित ऑनलाइन समारोह में सीएमजी के प्रमुख शन हाईशुंग ने बताया कि सीएमजी राष्ट्रीय वीडिया और ऑडियो मीडिया का लाभ उठाकर इस न्यू मीडिया मंच को मुख्यधारा के मीडिया और व्यापक उपभोक्ताओं को जोड़ने ,साइबर तकनीक की नयी तकनीक का मार्गदर्शन करने और मुख्य मूल्यदर्शन का प्रचार करने के माध्यम के रूप में निर्मित करेगा।

बता दें कि वर्तमान में चीनी नेटिजनों की संख्या 85 करोड़ 40 लाख तक जा पहुंची है, जिनमें 99.1 प्रतिशत लोग मोबाइल फोन के नेटिजन हैं।

उस दिन यह न्यू मीडिया ऐप हुआवेइ समेत विभिन्न बड़े ऐप बाजारों में उतरे हैं ,जो व्यापक उपभोक्ताओं के डाउनलोड की जरूरत पूरा करेगा। (वेइतुंग)

शेयर