टिप्पणी;चीन के चौथे राष्ट्रीय आर्थिक सर्वेक्षण से तीन बड़े सकारात्मक संकेत जाहिर

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने 20 नवंबर को चौथे राष्ट्रीय आर्थिक सर्वेक्षण का परिणाम जारी किया, जिससे यह ज़ाहिर है कि पिछले 5 वर्षों में चीन की अर्थव्यवस्था का पैमाना लगातार बढ़ रहा है, संरचना लगातार अनुकूलित है, गुणवत्ता में सुधार जारी है। इस ने यह साबित कर दिखाया है कि चीन की अर्थव्यवस्था उच्च गुणवत्ता वाले विकास की ओर लगातार बढ़ रही है।
इस बार के राष्ट्रीय आर्थिक सर्वेक्षण के परिणाम से तीन सकारात्मक सूचनाएं जारी की गई।
पहला, तृतीयक उद्योग के सेवा उद्योग ने तेज़ी से विकास किया है, जिससे चीन की आर्थिक संरचना का अनुकूलन जारी है।
दूसरा, व्यवसाय का वातावरण निरंतर सुधार आ रहा है, बाजार के खिलाड़ियों की संख्या में काफी वृद्धि हो रही है, जिससे उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास के लिए जीवन शक्ति बढ़ाई जा रही है।
तीसरा, सृजन से विकास को आगे बढ़ाने से चीन की अर्थव्यवस्था के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास में अधिक ऊर्जा जमा किया जाता है।(वनिता)