एक रॉकेट से पाँच उपग्रहों का प्रक्षेपण
2019-11-14 16:05:57

13 नवम्बर को 14 बजकर 35 मिनट पर चीन ने थाईयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में लांग मार्च नम्बर 6 वाहन रॉकेट से निंगश्या नम्बर 1 के पाँच उपग्रहों को सफलता से प्रक्षेपित किया। उपग्रह ने सही ढंग से अनुमानित कक्षा में प्रवेश किया। इस बार का मिशन सफल रहा।

गौरतलब है कि निंगश्या नम्बर 1 उपग्रह वाणिज्य अंतरिक्ष परियोजना है। ये उपग्रह मुख्यतः दूरसंवेदन सर्वेक्षण आदि क्षेत्रों में प्रयोग किये जाते हैं। इस बार का मिशन लांग मार्च सिलसिलेवार वाहन रॉकेट की 318वीं अंतरिक्ष की उड़ान है।
(श्याओयांग)