21वां चीन अंतर्राष्ट्रीय हाई-टेक मेला शनचन में शुरू
2019-11-13 17:27:30

21वां चीन अंतर्राष्ट्रीय हाई-टेक मेला 13 नवंबर को शनचन में आयोजित हुआ। यह अगली पीढ़ी की सूचना प्रौद्योगिकी, ऊर्जा संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट शहर और उन्नत विनिर्माण जैसे उच्च-तकनीकी क्षेत्रों में उन्नत उत्पादों और प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
शनचन के डिप्टी मेयर वांग लीसिन ने 12 तारीख को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, हाई-टेक मेला क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ के ग्रेटर बे एरिया के निर्माण से संबंधित गतिविधियों को प्रदर्शित करेगा।
वर्तमान मेले में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका और यूरोपीय संघ के 44 देश,अंतर्राष्ट्रीय संगठन और 68 विदेशी प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेंगे। भाग लेने वाले देशों की संख्या एक उच्च रिकॉर्ड तक पहुंच गई है।
अंजली