चीन की भूमि में सब से गहरे गैस क्षेत्र का विकास व्यापक रूप से किया गया
2019-11-11 18:39:57

10 नवंबर को पेट्रो चाइना से मिली खबर के अनुसार शिनच्यांग के तारिम ऑयलफील्ड के खोशेन 9 गैस क्षेत्र के अंतिम कुए का प्रयोग औपचारिक रूप से किया गया। जिससे यह जाहिर हुआ है कि चीन की भूमि में सब से गहरे गैस क्षेत्र का विकास व्यापक रूप से किया गया है। जो सर्दी के मौसम में प्राकृतिक गैस की सप्लाई को नया समर्थन देगा।
खोशेन 9 गैस क्षेत्र शिनच्यांग के दक्षिण थ्येनशान पहाड़ पर स्थित है। जिस का कुल क्षेत्रफल 51.5 वर्ग किमी. है। प्राकृतिक गैस का भूवैज्ञानिक भंडार 58.7 अरब घन मीटर है। कुए की औसत गहराई 7785 मीटर तक पहुंची। अभी अभी काम में आए खोशेन 9-1 वेल की गहराई 7671 मीटर है। वह प्रति दिन 5.5 लाख घन मीटर प्राकृतिक गैस का उत्पाद कर सकता है। जो 16 लाख नागरिकों के सामान्य जीवन में गैस की मांग को पूरा कर सकता है।
चंद्रिमा