चीन अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो अंतर्राष्ट्रीय खाद्य पोषण सहयोग में बड़ा योगदान देगा— संयुक्त राष्ट्र अधिकारी

कृषि और खाद्य अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंच 8 नवंबर को शांगहाई में आयोजित हुआ, जो दूसरे चीन अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो की एक अहम गतिविधि है। इसमें उपस्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिकारी ने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो अंतर्राष्ट्रीय खाद्य पोषण सहयोग में बड़ा योगदान देगा।
चीन स्थित संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के प्रतिनिधि विन्सेंट मार्टिन ने कहा कि चीन एफएओ के सहयोग में प्रमुख भागीदार, प्रमोटर, योगदानकर्ता है। इधर के सालों में बेल्ट एंड रोड पहल ने विभिन्न देशों के बीच सहयोग विकास में नई प्रेरक शक्ति का संचार किया गया। बहुत से देश बेल्ट एंड रोड की पहल में आय और विकास को बढ़ाने की कोशिश करते हैं और कृषि व खाद्य का निरंतर विकास बढ़ाते हैं। कृषि और खाद्य अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंच वर्तमान वैश्विक आर्थिक मंदी और अंतरराष्ट्रीय प्रत्यक्ष निवेश की कमी की स्थिति में कृषि व्यापार बढ़ाने का कारगर मंच माना जाता है। चीन बाजार की विशाल निहित शक्ति और उपभोक्ताओं की वृद्धि को अन्य देशों के उत्पाद प्रसंस्करण व ताजा उत्पाद जोड़कर हमें विश्वास है कि वर्तमान एक्सपो विभिन्न देशों के बीच खाद्य पोषण सहयोग में विशाल योगदान देगा।
वर्तमान में कृषि और खाद्य के अंतरराष्ट्रीय सहयोग का तेज विकास का नया युग शुरू हो गया। चीनी अंतरराष्ट्रीय व्यापार संवर्द्धन परिषद के उपाध्यक्ष छन च्येनआन ने कहा कि चीन व विदेशों के कृषि व खाद्य उद्यमों को हाथ मिलाकर व्यापार और निवेश के अधिक अवसर पैदा करना चाहिए।
(मीनू)