सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

बांग्लादेशी थलसेना के चीफ ऑफ स्टाफ़ से मिले चीनी रक्षा मंत्री

2019-11-07 15:16:57
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी स्टेट काउंसलर एवं रक्षा मंत्री वेइ फ़ंगहो 6 नवम्बर को पेइचिंग में बांग्लादेश की थल सेना के चीफ ऑफ स्टाफ़ जनरल अज़ीज़ अहमद से मुलाकात की।

वेई ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के नेतृत्व में चीन-बांग्लादेश रणनीतिक सहयोग साझेदारी संबंध लगातार सुदृढ़ और विकसित हो रहा है। चीन बांग्लादेश के साथ मिलकर दोनों देशों के नेताओं द्वारा संपन्न अहम आम सहमतियों का अच्छी तरह कार्यान्वयन करना और सामरिक संपर्क को मजबूत करना चाहता है। लोगों के प्रशिक्षण, उपकरण प्रौद्योगिकी, राहत बचाव, शांति स्थापना आदि क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार भी करना चाहता है, ताकि दोनों देशों की सेनाओं के संबंध के नए विकास को आगे बढ़ाया जा सके।

जनरल अज़ीज़ ने कहा कि लम्बे समय से चीन बांग्लादेश के राष्ट्र और सेना के निर्माण के लिए निःस्वार्थ सहायता देता है, बांग्लादेश चीन का आभार जताता है और दोनों देशों की सेनाओं के बीच मैत्री को आगे बढ़ाने को तैयार है।

(श्याओ थांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories