चीनी हाई स्कोर उपग्रह का 16 मीटर वाला डेटा विश्व के उन्मुख खोला गया

हाल ही में चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो ने अपने हाई स्कोर उपग्रह के 16 मीटर वाले डेटा साझा सेवा मंच (सीएनएसए-जीईओ) को पेश किया। साथ ही औपचारिक रूप से चीन के हाई स्कोर उपग्रह के 16 मीटर वाले डेटा को विश्व में साझा करने की घोषणा की गयी। यह चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो द्वारा बेल्ट एंड रोड पहल के अनुसार चीन के अंतरिक्ष क्षेत्र में मानव समाज के अनवरत विकास को मजबूत करने, जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने, और आपदा की रोकथाम करने के लिये लिया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।
चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो ने कैनबरा में आयोजित पृथ्वी अवलोकन संगठन के वर्ष 2019 सम्मेलन में उक्त नीति जारी की। जानकारी के अनुसार इस बार खोला गया डेटा वर्ष 2013 व वर्ष 2018 में प्रक्षेपित हाई स्कोर नंबर एक उपग्रह और हाई स्कोर नंबर छह उपग्रह से आया है। यूजर्स www.cnsageo.com पर सीएनएसए-जीईओ मंच से ऐतिहासिक डेटा पढ़ सकते हैं।
डेटा खुलने के बाद उपयोगकर्ता सीएनएसए-जीईओ मंच से नीति मानक, डेटा अपडेट, डेटा की गुणवत्ता की जांच, उपग्रह का परिचय, डेटा प्रयोग उत्पाद का परिचय आदि विषय ढूंढ़ सकते हैं। चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो के अनुसार भविष्य में वह पृथ्वी अवलोकन संगठन के सदस्य देशों व अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ डेटा प्रयोग व एल्गोरिथम अनुसंधान, प्रशिक्षण व शिक्षा आदि पक्षों में गहन रूप से सहयोग व आदान-प्रदान करेगा।
चंद्रिमा