सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

शी चिनफिंग और मैक्रोन ने चीन-फ्रांस आर्थिक समिट के समापन समारोह में भाग लिया

2019-11-06 19:29:10
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रोन ने 6 नवम्बर को पेइचिंग में चीन-फ्रांस आर्थिक समिट के समापन समारोह में भाग लिया।

शी ने समापन समारोह में भाषण देते हुए कहा कि चीन खुलेपन और आपसी लाभ व उभय जीत वाली रणनीति पर डटा रहता है। चीन के विकास के चलते दूसरे देशों को भी अधिकाधिक लाभ मिलेगा। फ्रांस और यूरोप के उद्योगों के लिए चीन का विकास एक अच्छा मौका है। चीन का द्वार हमेशा खुला रहेगा और आशा है कि फ्रांस और यूरोप के द्वार भी चीनी निवेशकों के लिए खुलेगा। हमें खुले और समावेशी रुख के मुताबिक उच्च मापदंड और अनवरत लक्ष्य को साकार करने का प्रयास करना चाहिये और उच्च गुणवत्ता वाला बेल्ट एंक रोड का निर्माण करना चाहिये। हमें बड़े देशों की जिम्मेदारी उठाकर बहुपक्षवाद की रक्षा करनी चाहिये और मानव के समान भाग्य वाले समुदाय का निर्माण करना चाहिये।

मैक्रोन ने कहा कि फ्रांस चीन के खुलेपन का उच्च मूल्यांकन करता है। विश्वास है कि इससे फ्रांस समेत सभी देशों को महत्वपूर्ण मौका तैयार किया जाएगा। फ्रांसीसी कारोबार चीनी बाजार की खोज करेंगे और फ्रांस और यूरोप को भी अपना बाजार खोलना चाहिये। फ्रांस और यूरोप को चीन के साथ जलवायु परिवर्तन, विश्व व्यापार संगठन के रुपांतर तथा बहुपक्षीय व्यापार संरचना की रक्षा करने में अधिक तालमेल बिठाना चाहिये।

( हूमिन )

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories