जनता की प्रधानता वाला शहरी निर्माण किया जाए- शी चिनफिंग
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 2 नवम्बर को शांगहाई का निरीक्षण दौरा किया। उन्होंने यांगफू जिले के पिनच्यांग नदी तटीय सार्वजनिक क्षेत्र, छांगनिंग जिले के होंगछ्याओ सड़क स्थित कूपेई नागरिक केंद्र का दौरा किया, जहां उन्होंने शांगहाई में शहरी सार्वजनिक इलाके की परियोजना और निर्माण, समुदाय प्रबंधन और सेवा स्थिति आदि की जानकारी ली। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने स्थानीय नागरिकों के साथ स्नेहपूर्ण बातचीत की।
ह्वांगफू नदी शांगहाई की मातृ नदी है, जो इस शहर के विकास और परिवर्तन की साक्षी है। 2 नवम्बर को दोपहर बाद शी चिनफिंग नदी के तटीय यांगफू जिले आए। उन्होंने इस जिले के सार्वजनिक क्षेत्र का दौरा किया और पुल पर चढ़कर ह्वांगफू नदी के दोनों किनारों के दृश्य को देखा।
इस सार्वजनिक क्षेत्र में आराम करने और कसरत करने वाले नागरिक राष्ट्रपति शी चिनफिंग को देखकर बहुत खुश हुए, वे राष्ट्रपति को अभिवादन करने लगे। शी चिनफिंग ने कहा कि हमारा शहर वास्तव में जनता का शहर है। सार्वजनिक क्षेत्र का विस्तार किया जाना चाहिए। सार्वजनिक क्षेत्र की गुणवत्ता की उन्नति भी जरूरत है, ताकि आम नागरिक सुखमय और खुशहाल महसूस कर सकें। शांगहाई के सार्वजनिक क्षेत्र का दौरा करते समय शी चिनफिंग ने कहा कि जनता के शहर का निर्माण जनता द्वारा किया जाता है, जनता का शहर जनता के लिए है। शहर के निर्माण में जनता की प्रधानता वाली विचारधारा का कार्यान्वयन किया जाना जरूरी है। इसी दौरान उत्पादन, जीवन, पारिस्थितिक इलाके का उचित रूप से बंदोबस्त किया जाना चाहिए, ताकि शहर नागरिकों के सुख की बस्ती बनाया जा सके।
शी चिनफंग शांगहाई के होंगछ्याओ सड़क पर स्थित कूपेई नागरिक केंद्र भी गए। उन्होंने यहां के समुदाय प्रबंधन और सेवा स्थिति की जानकारी ली। नागरिक केंद्र में कानूनी प्रारूप से संबंधित परामर्श मीटिंग की जा रही है, जहां नागरिकों से राय और सुझाव का संग्रहण किया जा रहा है। शी चिनफिंग ने नागरिकों के साथ स्नेहपूर्ण बातचीत करते हुए कहा हम चीनी विशेषता वाले समाजवादी राजनीतिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं, चीन का लोकतंत्र पूरी प्रक्रिया वाला लोकतंत्र है। सभी महत्वपूर्ण कानून कार्यप्रणाली के अनुसार लोकतांत्रिक विचार विमर्श करके, वैज्ञानिक निर्णय और लोकतांत्रिक फैसले के माध्यम से बनाया जाता है। शी चिनफिंग ने स्थानीय नागरिकों से आशा जतायी कि वे चीनी विशेषता वाले समाजवादी लोकतंत्र के विकास के लिए लगातार योगदान देंगे।
(श्याओ थांग)




