चीन में 5-जी का वाणिज्यिक उपयोग औपचारिक रूप से शुरू
31 अक्तूबर को आयोजित 2019 चीनी अंतर्राष्ट्रीय सूचना और संचार प्रदर्शनी में चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, चाइना मोबाइल, चाइना यूनिकॉम और चाइना टेलीकॉम के तीन प्रमुख ऑपरेटरों के साथ समान रूप से 5-जी का वाणिज्यिक उपयोग औपचारिक रूप से शुरू किया। इस बात का प्रतीक है कि चीन के 5-जी युग आ रहा है।
चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री छेन चाओशुंग का विचार है कि वर्तमान में चीन का अर्थतत्र तेज़ी से आगे बढ़ने के चरण से उच्च गुणवत्ता वाले विकास के चरण तक बदल रहा है, सूचना और संचार उद्योग की बड़ी श्रेष्ठता है, जिससे आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में डिजिटल की भूमिका निभाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चीन में 5-जी के वाणिज्यिक उपयोग की प्रक्रिया में तेज़ी आ रही है। पेइचिंग, शांगहाई, क्वांग चो, हांग चो आदि शहरों में 5-जी नेटवर्क चल रहा है।
छेन चाओशुंग ने यह भी कहा कि शिक्षा, चिकित्सा और सरकारी सेवाओं, स्मार्ट शहरों जैसे कई क्षेत्रों में 5-जी के अभिनव अनुप्रयोगों को बढ़ावा दिया जाएगा।
(वनिता)

