24वां चीनी मत्स्य पालन और समुद्री भोजन एक्सपो छिंगताओ में उद्घाटित
2019-10-31 15:03:01
24वां चीनी मत्स्य पालन और समुद्री भोजन एक्सपो 30 अक्तूबर को पूर्वी चीन के छिंगताओ अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में उद्घाटित हुआ। 53 देशों और क्षेत्रों के 1600 उद्यम तरह तरह के जलीय उत्पादों, प्रसंस्कृत उत्पादों, पालन और प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी और संबंधित सेवा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
बताया जाता है कि वर्तमान एक्सपो लगातार छठी बार छिंगताओ में आयोजित हो रहा है। इस प्रदर्शनी में 22 देशों ने अपना दल भेजा। रूसी संघीय मत्स्य एजेंसी के नेतृत्व में 14 मछली पकड़ने और प्रसंस्करण उद्यमों से गठित सरकारी प्रतिनिधि मंडल एक्सपो में भाग ले रहा है।
(ललिता)

