तिब्बत में श्रेणी वाले थांगखा चित्रकारों की संख्या 147 तक पहुंची

2019-10-31 10:48:41
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/3

9वां तिब्बत थांगखा कला मेला 30 अक्तूबर को तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में संपन्न हुआ। मौजूदा मेले में 42 थांगखा चित्रकारों ने व्यावसायिक श्रेणी प्राप्त की। अब तिब्बत में श्रेणी वाले थांगका चित्रकारों की संख्या 147 तक पहुंच गई है।

मेले के दौरान थांगखा चित्रकारों की श्रेणी संबंधी परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 126 चित्रकारों ने भाग लिया। रेखा आरेखण निर्माण, व्यापक सैद्धांतिक परीक्षण और रचना की प्रतियोगिता तीन भाग आयोजित किए गए। इसके बाद 42 चित्रकारों ने पेशेवर श्रेणी प्राप्त की, जिनमें पहली श्रेणी के 6 चित्रकार हैं, जबकि दूसरी और तीसरी श्रेणी के क्रमशः 11 और 25 चित्रकार हैं।

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के संस्कृति विभाग के संबंधित अधिकारी के मुताबिक, वर्तमान में तिब्बत में पहली, दूसरी और तीसरी श्रेणी वाले थांगका चित्रकारों की संख्या क्रमशः 32, 48 और 67 हैं। कला कौशल प्रतियोगिता के माध्यम से चित्रकारों के थांगखा चित्र से संबंधित ज्ञान की प्राप्ति के लिए मददगार सिद्ध होता है, इस गतिविधि से पूरे तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में थांगखा चित्र का स्तर लगातार उन्नत होगा।

यहां बता दें कि थांगखा चित्र तिब्बती जाति की संस्कृति में खास चित्रकला है, जिसका इतिहास हज़ारों वर्ष से भी ज्यादा पुराना है। आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में तिब्बत में करीब 3000 पेशेवर थांगखा चित्रकार मौजूद हैं, वे हर साल एक हज़ार उच्च गुणवत्ता वाले थांगखा चित्रों की रचना करते हैं, जिनका उत्पादन मूल्य 10 करोड़ युआन से अधिक है। साल 2006 में थांगखा चित्र को चीन में राष्ट्र स्तरीय गैर-भौतिक सांस्कृतिक अवशेषों की सूची में शामिल किया गया।

(श्याओ थांग)



शेयर