चीन : वुहान में 7वां विश्व सैन्य खेल समारोह समाप्त

2019-10-28 10:15:51
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
7/9

7वां विश्व सैन्य खेल समारोह 27 अक्तूबर को चीन के वुहान शहर में समाप्त हो गया। इस खेल की आयोजन कमेटी के अध्यक्ष, चीनी केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष शू छी ल्यांग ने खेल समारोह की समाप्ति घोषित की। समारोह में चीनी उप प्रधानमंत्री सुन छुन लैन उपस्थित हुए।

इस खेल में 109 देशों के 9300 खिलाड़ियों ने 27 भागों की 329 प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उन्होंने कुल 7 नये विश्व रिकॉर्ड और 85 सैन्य खेल रिकॉर्ड कायम किये। चीनी प्रतिनिधिमंडल कुल 133 स्वर्ण, 64 रजत और 42 कांस्य पदक जीत कर प्रथम स्थान पर रहे। रूस और ब्राजील की पदक संख्या दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।

खेल समारोह की समाप्ति पर चीनी कलाकारों ने "दोस्ती का बंधन" शीर्षक सांस्कृतिक प्रदर्शन का बेहतरीन जलवा बिखेरा। अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल परिषद के महासचिव दोराह माम्बी कोइता ने कहा कि इस खेल समारोह में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन नजर आया है। उन्होंने बहुत से नये कीर्तिमान स्थापित किये, खासकर तैराकी, निशानेबाजी और ट्रैक और फील्ड में खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा।

  ( हूमिन )

शेयर