2019 चीन-आसियान (नाननिंग) नाटक सप्ताह मनाने वाला प्रदर्शन आयोजित

2019-09-19 16:47:00
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
6/6

18 सितंबर की रात को 2019 चीन-आसियान (नाननिंग) नाटक सप्ताह मनाने वाला प्रदर्शन दक्षिणी चीन के नाननिंग शहर में आयोजित हुआ। ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, म्यांमार, थाईलैंड, वियतनाम आदि आसियान देशों के कलाकारों ने अद्भुत प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि 2019 चीन-आसियान (नाननिंग) नाटक सप्ताह 12 से 18 सितंबर तक चीन के नाननिंग में आयोजित हुआ। चीन, ब्रुनेई, कंबोडिया, म्यांमार, इंडोनेशिया, सिंगापुर आदि देशों के 19 कला टीमों ने 23 प्रदर्शन किए और 26 रैलियों का आयोजन किया। नाटक सप्ताह के दौरान आसियान देशों के विभिन्न प्रकार की कलात्मक शैलियों का प्रदर्शन किया गया है, जिसमें खोन नाटक, संगीत नाटक, बच्चों के नाटक, कठपुतली शो आदि शामिल है। चीनी लोगों ने अपने देश में ही आसियान देशों की कलाओं का आनंद लिया।

(नीलम)

शेयर