तिब्बती प्राचीन ग्रंथों और दस्तावेज़ों के संग्रह और अध्ययन के लिए तीसरा राष्ट्रीय मंच आयोजित
2019-09-09 15:59:12
तिब्बती प्राचीन ग्रंथों और दस्तावेज़ों के संग्रह और अध्ययन के लिए तीसरा राष्ट्रीय मंच 6 सितंबर को दक्षिण-पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत की राजधानी छंगतू में आयोजित हुआ। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश, स्छ्वान प्रांत और अन्य क्षेत्रों के दसेक अनुसंधान संस्थाओं, संग्रहालयों, विश्वविद्यालयों और संबंधित विभागों के 200 से अधिक विद्वानों ने मंच पर गहन रूप से विचार-विमर्श किया।
चीनी तिब्बत शास्त्र अनुसंधान केन्द्र के उपाध्यक्ष ह्वा येनलोंग ने कहा कि इस मंच ने राष्ट्रीय एकता और तिब्बत व तिब्बती बहुल क्षेत्रों की स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आशा है कि शोधकर्ता तिब्बती प्राचीन ग्रंथों और दस्तावेज़ों की डिजिटलीकरण और साझा व्यवस्था की स्थापना के लिए सुझाव पेश करेंगे, ताकि ग्रंथों में लिखित अक्षर जीवित हो सकें।
(ललिता)


