चीन-पाक वायु सेना का ईगल-8 संयुक्त प्रशिक्षण संपन्न

2019-09-09 15:28:24
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
12/15

आधे महीने से चल रहा चीन और पाकिस्तान की वायु सेना का ईगल-8 संयुक्त प्रशिक्षण हाल ही में उत्तर पश्चिमी चीन में समाप्त हुआ। दोनों पक्षों ने लड़ाकू विमान और पूर्व चेतावनी विमान समेत कुल 50 से अधिक विभिन्न प्रकार के विमान भेजे। इसके अलावा जमीन से वायु में मार करने वाली मिसाइलें और रडार भी अभ्यास में शामिल हुए । संयुक्त प्रशिक्षण के दौरान चीन और पाकिस्तान के पायलटों ने एक साथ विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमानों को उड़ाया और तकनीक का आदान-प्रदान किया ,जिस से आपसी समझ को मजबूती मिली।

इस वर्ष ईगल-8 संयुक्त प्रशिक्षण की सबसे बड़ी विशेषता है कि युद्ध की योजना में, लाल और नीले पक्षों ने पर्याप्त स्वतंत्र स्थिति में प्रशिक्षण किया। जिसमें हवा में लाभ की स्थिति कायम करना, हवाई प्रहार, संयुक्त वायु भेदी अभ्यास शामिल हुए। जिससे दोनों देशों की वायु सेना की व्यवस्थित रूप से लड़ाई लड़ने की क्षमता को उन्नत किया गया।

(वनिता)

शेयर