पांचवां चीन रूस मीडिया मंच उद्घाटित

2019-09-04 11:04:02
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/2

स्थानीय समय के अनुसार 3 सितंबर को पांचवां चीन रूस मीडिया मंच रूस के तटीय शहर व्लादिवोस्तोक में आयोजित हुआ। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के प्रचार प्रसार मंत्री, चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय के अध्यक्ष श्यु लिन, रूस के उप प्रधानमंत्री, रूसी सरकार के कार्यालय के निदेशक कॉन्स्टेंटिन चुइचेंको ने इस में भाग लिया और भाषण भी दिया।

2015 से अब तक चीन रूस मीडिया मंच लगातार 5 बार आयोजित हुआ, जो दोनों देशों के बीच मीडिया आदान-प्रदान और सहयोग का नेतृत्व करने, चीन रूस मैत्रीपूर्ण संबंध के विकास को सहायता देने का एक महत्वपूर्ण वार्ता मंच बन गया है। वर्तमान मंच का प्रमुख मुद्द है "डिजिटल अर्थव्यवस्था के युग में पारंपरिक मीडिया और नए मीडिया का विकास।"

श्यु लिन ने भाषण देते हुए कहा कि इस वर्ष नए चीन की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के साथ चीन और रूस के बीच राजनयिक संबंध की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ भी है। 70वर्षों में द्विपक्षीय संबंध और परिपक्व, स्थिर और मजबूत है। मीडिया प्रतिनिधियों के बीच मैत्री, सभ्यता और आपसी सीख को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण संपर्क है। नए युग में चीन और रूस के बीच सर्वांगीण रणनीतिक साझेदार संबंध के गहन विकास को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों के मीडिया की बुद्धिमत्ता और शक्ति चाहिए।

कॉन्स्टेंटिन चुइचेंको ने कहा कि वर्तमान रूस चीन संबंध इतिहास में सबसे ऊंचे स्तर पर है, जो विश्व के बड़े देशों के बीच संबंधों की आदर्श मिसाल बन गया है। इधर के वर्षों में दोनों देशों के मीडिया के बीच सहयोग स्पष्ट रूप से बढ़ रहा है। डिजिटल क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाना दोनों देशों में मीडिया के विकास की आवश्यकता के अनुकूल है। इसमें मीडिया मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

(वनिता)

शेयर