क्वांगशी : चतुर्मुखी विकास का नया स्वरूप स्थापित
दक्षिणी चीन में स्थित क्वांगशी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र चीन के पाँच अल्पसंख्यक स्वायत्त क्षेत्रों में से एक है। साल 1958 में स्वायत्त क्षेत्र की स्थापना के बाद से, क्वांगशी में तेज़ विकास होने के साथ-साथ लोगों की आजीविका में भी बहुत सुधार हुआ है। इसी के साथ ही "बेल्ट एंड रोड" और चीन-आसियान नियति समुदाय के निर्माण में इसकी रणनीतिक स्थिति और अद्वितीय भूमिका तेजी से बढ़ी है, साथ ही चतुर्मुखी विकास का नया स्वरूप भी स्थापित हुआ है।
क्वांगशी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र की पार्टी समिति के सचिव लू ज़िनशे ने पेइचिंग में कहा कि साल 1958 में स्वायत्त क्षेत्र की स्थापना के बाद से क्वांगशी की कुल जीडीपी 2.5 अरब युआन से बढ़कर 2018 में 20 खरब युआन तक पहुंच गई है।
सितंबर के अंत में, 16वां चीन-आसियान एक्सपो और चीन-आसियान व्यापार निवेश शिखर सम्मेलन, क्वांगशी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी नाननिंग में आयोजित किया जाएगा। जबकि अभी हाल ही में चीन (क्वांगशी) मुक्त व्यापार क्षेत्र का अनावरण किया गया है। लू ज़िनशे ने कहा कि क्वांगशी सुविधाजनक व्यापार, निवेश सुविधा और उत्तम वित्तीय सेवा प्रदान करते हुए एक खुला सहयोग और उच्च गुणवत्ता वाला मुक्त व्यापार क्षेत्र बनने का प्रयास करेगा।
अंजली
