हांगकांग:“राष्ट्रीय झंडे और राष्ट्रीय चिह्न का सम्मान”शीर्षक गतिविधि का आयोजन

2019-08-08 19:10:55
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/4

हांगकांग वासियों ने 8 अगस्त को सुबह त्सिम शा स्सुइ में“राष्ट्रीय झंडे और राष्ट्रीय चिह्न का सम्मान”शीर्षक गतिविधि आयोजित की, जिसमें भाग लेने वालों ने कहा कि राष्ट्रीय झंडा देश और राष्ट्र की गरिमा का प्रतीक है, जिसका अपमान नहीं किया जा सकता। उन्हें आशा है कि पुलिस हिंसात्मक व्यक्तियों को कड़ी सज़ा देगी, ताकि सामाजिक स्थिति शीघ्र ही शांत हो जाएगी।

गतिविधि में करीब सौ हांगकांग वासियों ने राष्ट्रीय झंडे और हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के झंडे को फहराते हुए राष्ट्रीय गीत गाया। उन्होंने ऊंची आवाज़ में“राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा करें, राष्ट्रीय झंडे और राष्ट्रीय चिह्न का सम्मान करें”नारा सुनाया।

कुछ लोगों ने हांगकांग वासियों से राष्ट्रीय झंडा और प्रशासनिक क्षेत्र के झंडे की रक्षा करने, हांगकांग की शांति और स्थिरता को बहाल करने की अपील की, क्योंकि सामाजिक स्थिरता से हांगकांग मसले का अच्छी तरह समाधान किया जा सकेगा।

गतिविधि में भाग लेने वाले कुछ लोगों ने बल देते हुए कहा कि हांगकांग चीन का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने हाल में चरमपंथी प्रदर्शनकारियों की कार्रवाई पर कड़ा असंतोष व्यक्त किया और आशा जतायी कि गड़बड़ स्थिति शीघ्र ही शांत होगी। उन्होंने हांगकांग के प्रति देश के समर्थन पर विश्वास जताया।

(श्याओ थांग)

शेयर